भजन संहिता 42:1
जैसे हरिणी नदी के जल के लिए हांफती है, वैसे ही, हे परमेश्वर, मैं तेरे लिए हांफता हू।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 42
1जैसे हरिणी नदी के जल के लिए हांफती है, वैसे ही, हे परमेश्वर, मैं तेरे लिए हांफता हू।
2मैं परमेश्वर के लिए, हां, जीवित परमेश्वर के लिए प्यासा हू। मैं कब जाकर परमेश्वर के सम्मुख खड़ा हो पाऊँगा?
3मेरे आंसू रात-दिन मेरा आहार रहे हैं जबकि लोग दिन भर मुझसे कहते रहते हैं, “तेरा परमेश्वर कहां है?”
4इन बातों को स्मरण करके मेरा मन भीतर ही भीतर भर जाता है कि मैं कैसे भीड़ के मध्य जलूस में आगे-आगे चलकर, धन्यवाद व जय-जयकार के स्वरों और उत्सव मनाती हुई भीड़ के साथ यहोवा के भवन में जाया करता था।
संबंधित पद
- यशायाह 26:8–9
हे यहोवा, हम तेरी विधियों के मार्ग में चलकर तेरी बाट जोहते आए हैं; तेरा नाम, हां, तेरा स्मरण ही हमारे मन की लालसा है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).