Loading account

भजन संहिता 51:17

टूटा मन परमेश्वर के योग्य बलिदान है; हे परमेश्वर, तू टूटे और पिसे हुए हृदय को तुच्छ नहीं जानता।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 51

14हे परमेश्वर, हे मेरे उद्धारकर्ता परमेश्वर, मुझे हत्या के अपराध से दोषमुक्त कर, तब मेरी जीभ आनन्द से तेरी धार्मिकता के गीत गाएगी।

15हे प्रभु, मेरे होंठों को खोल दे, कि मेरा मुंह तेरी स्तुति-प्रशंसा करे।

16क्योंकि तू बलि से प्रसन्न नहीं होता, नहीं तो मैं उसे चढ़ाता; तू होमबलि से भी प्रसन्न नहीं होता।

17टूटा मन परमेश्वर के योग्य बलिदान है; हे परमेश्वर, तू टूटे और पिसे हुए हृदय को तुच्छ नहीं जानता।

18कृपा करके सिय्योन की भलाई कर, और यरूशलेम की शहरपनाह को बना।

19तब तू धार्मिकता के बलिदान से आनन्दित होगा, अर्थात् होमबलि तथा सर्वांग-पशु की होमबलि से; और तेरी वेदी पर बछड़े बलि चढ़ाए जाएंगे।

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 51

संबंधित पद

  • यशायाह 66:2

    यहोवा की यह वाणी है, “ये सब वस्तुएं मेरे हाथ की बनाई हुई हैं, इस प्रकार से ये सब वस्तुएं अस्तित्व में आईं। परन्तु मैं ऐसे व्यक्ति पर दृष्टि करूंगा, जो दीन और टूटे मन का हो और जो मेरे वचन के कारण थरथराता हो।”

  • लूका 15:10

    मैं तुमसे कहता हूँ कि इसी प्रकार एक मन फिराने वाले पापी के लिए परमेश्वर के स्वर्गदूतों की उपस्थिति में आनन्द मनाया जाता है।”

  • मरकुस 12:33

    और उससे सारे हृदय, सारी बुद्धि, और सारी शक्ति से प्रेम करना, और अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम करना, सारे होमबलि और बलिदानों से बढ़कर है।”

  • मत्ती 5:3

    “धन्य हैं वे जो मन के दीन हैं, क्योंकि स्वर्ग का राज्य उन्हीं का है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).