Loading account

भजन संहिता 66:18

यदि मैं अपने मन में अधर्म को संजोए रखता, तो प्रभु मेरी न सुनता;

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 66

15मैं तुझे मोटे-मोटे पशुओं की होमबलि मेढ़ों की धूप के साथ चढ़ाऊंगा; मैं बैलों और बकरों की बलि चढ़ाऊंगा। सेला।

16हे परमेश्वर का भय मानने वालो, सब आकर सुनो; मैं बताऊंगा कि उसने मेरे लिए क्या-क्या किया है।

17मैंने अपने मुंह से उसे पुकारा, और उसका गुणानुवाद मेरी जीभ से हुआ।

18यदि मैं अपने मन में अधर्म को संजोए रखता, तो प्रभु मेरी न सुनता;

19परन्तु परमेश्वर ने अवश्य सुना है, उसने मेरी प्रार्थना पर ध्यान दिया है।

20धन्य हो परमेश्वर, जिसने न तो मेरी प्रार्थना अनसुनी की, और न अपनी करुणा मुझसे दूर की।

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 66

संबंधित पद

  • यूहन्ना 9:31

    हम जानते हैं कि परमेश्वर पापियों की नहीं सुनता, परन्तु यदि कोई परमेश्वर का भय माननेवाला हो, और उसकी इच्छा पूरी करता हो तो वह उसकी सुनता है।

  • नीतिवचन 28:9

    जो व्यवस्था को सुनने से अपना कान फेर लेता है, उसकी प्रार्थना भी घृणित ठहरती है।

  • नीतिवचन 15:29

    यहोवा दुष्टों से दूर है, परन्तु वह धर्मियों की प्रार्थना को सुनता है।

  • नीतिवचन 15:8

    दुष्ट के बलिदान से यहोवा घृणा करता है, परन्तु खरे लोगों की प्रार्थना से वह प्रसन्न होता है।

  • यशायाह 1:15

    अतः जब तुम अपने हाथ फैलाओगे, तो मैं अपनी दृष्टि तुमसे छिपा लूंगा, हां, चाहे तुम कितनी भी प्रार्थना क्यों न करो, मैं नहीं सुनूंगा। तुम्हारे हाथ खून से सने है।

  • याकूब 4:3

    तुम मांगते तो हो पर पाते नहीं, क्योंकि बुरे उद्देशय से मांगते हो, कि अपने भोग-विलास में उड़ा दो।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).