भजन संहिता 73:26
चाहे मेरा शरीर और मन दोनों हताश हो जाएं, फिर भी परमेश्वर सदा के लिए मेरे हृदय की चट्टान और मेरा भाग है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 73
23फिर भी मैं निरन्तर तेरे साथ हूं; तूने मेरा दाहिना हाथ थाम लिया है।
24अपनी सम्मति के द्वारा तू मेरी अगुवाई करेगा, और अन्त में मुझे महिमा में ग्रहण करेगा।
25स्वर्ग में मेरा और कौन है? तेरे सिवाय मैं पृथ्वी पर और कुछ नहीं चाहता।
26चाहे मेरा शरीर और मन दोनों हताश हो जाएं, फिर भी परमेश्वर सदा के लिए मेरे हृदय की चट्टान और मेरा भाग है।
27क्योंकि देख, जो तुझसे दूर हैं, वे नष्ट होंगे; जो तेरे प्रति विश्वसनीय नहीं उन सबको तूने नष्ट कर दिया है।
28परन्तु परमेश्वर के समीप रहना ही मेरे लिए भला है, मैंने प्रभु यहोवा को अपना शरणस्थान माना है, कि मैं तेरे सब कार्यों का वर्णन करू।
संबंधित पद
- 2 कुरिन्थियों 12:9–10
और उसने मुझ से कहा, “मेरा अनुग्रह तेरे लिए पर्याप्त है, क्योंकि मेरा सामर्थ्य निर्बलता में सिद्ध होता है।” अतः मैं सहर्ष अपनी निर्बलताओं पर घमण्ड करूंगा। जिससे कि मसीह का सामर्थ्य मुझमें निवास करे।
- यशायाह 40:29–31
वह थके हुए को बल और शक्तिहीन को सामर्थ्य से भर देता है।
- 2 कुरिन्थियों 4:8–10
हम चारों ओर से क्लेश सहते हैं, परन्तु मिटाए नहीं जाते; निरुपाय तो हैं, परन्तु निराश नहीं होते;
- 2 कुरिन्थियों 4:16–18
इसलिए हम साहस नहीं खोते, यघपि हमारे बाहरी मनुष्यत्व का क्षय होता जा रहा है, तथापि हमारे आन्तरिक मनुष्यत्व का दिन-प्रतिदिन नवीनीकरण होता जा रहा है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).