भजन संहिता 90:12
अतः हमको अपने दिन गिनना सिखा, कि हम बुद्धि से भरा मन पाए।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 90
9क्योंकि हमारे सब दिन तेरे क्रोध में कट जाते हैं, हम अपने वर्ष आह के समान बिताते है।
10हमारी आयु के वर्ष सत्तर तो होते हैं; चाहे बल के कारण अस्सी भी हो जाएं फिर भी उनके घमंड का आधार कष्ट और शोक ही है, क्योंकि यह शीघ्र समाप्त हो जाती है और हम जाते रहते है।
11तेरे क्रोध की शक्ति को, और तेरे भययोग्य रोष को कौन समझता है?
12अतः हमको अपने दिन गिनना सिखा, कि हम बुद्धि से भरा मन पाए।
13हे यहोवा, लौट आ! कब तक? अपने दासों पर तरस खा।
14भोर को हमें अपनी करुणा से तृप्त कर कि हम जीवन भर जय-जयकार और आनन्द करते रहे।
15जितने दिन तूने हमें पीड़ित किया, और जितने वर्ष हमने क्लेश भोगे, उन्हीं के अनुसार हमें आनन्द दे।
संबंधित पद
- इफिसियों 5:16–17
समय का पूरा-पूरा उपयोग करो, क्योंकि दिन बुरे है।
- यूहन्ना 9:4
अवश्य है कि जिसने मुझे भेजा है हम उसके कार्य दिन ही दिन में कर डालें; रात आने वाली है, जब कोई मनुष्य कार्य नहीं कर सकता।
- व्यवस्थाविवरण 32:29
काश, वे बुद्धिमान होते, कि इसे समझते और अपने अन्त को बूझ पाते।
- नीतिवचन 4:7
बुद्धि का आरम्भ तो यह हैः बुद्धि प्राप्त कर, जो कुछ भी तू प्राप्त करे, समझ को अवश्य प्राप्त कर।
- नीतिवचन 3:13–18
क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो बुद्धि पाए, अर्थात् वह जो समझ प्राप्त करे।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).