Loading account

भजन संहिता 91:11

क्योंकि वह अपने दूतों को तेरे विषय में आज्ञा देगा, कि वे तेरे सब मार्गों में तेरी रक्षा करे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 91

8तू तो केवल अपनी आंखों से निहारेगा, और दुष्टों का अन्त देखेगा।

9क्योंकि तूने यहोवा को, जो मेरा शरणस्थान है, अर्थात् परमप्रधान को अपना निवासस्थान बनाया है।

10इसलिए न कोई विपत्ति तुझ पर आएगी, न कोई दुख तेरे डेरे के निकट आने पाएगा।

11क्योंकि वह अपने दूतों को तेरे विषय में आज्ञा देगा, कि वे तेरे सब मार्गों में तेरी रक्षा करे।

12वे तुझे हाथों-हाथ उठा लेंगे, ऐसा न हो कि तेरे पैर में पत्थर से ठेस लगे।

13तू सिंह और नाग को कुचलेगा, जवान सिंह और अजगर को तू रौंदेगा।

14“उसने मुझसे प्रेम किया है, इसलिए मैं उसे छुड़ाऊंगा; मैं उसे ऊंचे स्थान पर सुरक्षित रखूंगा, क्योंकि उसने मेरा नाम जान लिया है।

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 91

संबंधित पद

  • लूका 4:10–11

    क्योंकि लिखा है, ‘वह स्वर्गदूतों को तेरे विषय में यह आज्ञा देगा कि वे तेरी रक्षा करें,’

  • इब्रानियों 1:14

    क्या वे सब, उद्धार पाने वालों की सेवा करने के लिए भेजी गई आत्माएं नहीं?

  • नीतिवचन 3:6

    उसी को स्मरण करके अपने सब कार्य करना, तब वह तेरे लिए सीधा मार्ग निकालेगा।

  • मत्ती 4:6

    उसने उससे कहा, “यदि तू परमेश्वर का पुत्र है तो अपने आप को नीचे गिरा दे; क्योंकि लिखा है, ‘वह तेरे विषय में अपने स्वर्गदूतों को आज्ञा देगा, और वे तुझे हाथों-हाथ उठा लेंगे, कहीं ऐसा न हो कि तेरे पैरों में पत्थर से ठेस लगे’।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).