Loading account

भजन संहिता 95:6

आओ, हम झुक कर आराधना करें, और अपने सृजनहार यहोवा के सामने घुटने टेके।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 95

3क्योंकि यहोवा महान् परमेश्वर है, और सब देवताओं के ऊपर महान् राजा है।

4पृथ्वी के गहरे स्थान उसके हाथ में हैं; पहाड़ों की चोटियां भी उसी की है।

5समुद्र उसका है, क्योंकि उसी ने उसको बनाया है, और उसके हाथों ने भूमि को रचा है।

6आओ, हम झुक कर आराधना करें, और अपने सृजनहार यहोवा के सामने घुटने टेके।

7क्योंकि वह हमारा परमेश्वर है, और हम उसकी चरागाह की प्रजा, और उसके हाथ की भेड़ें है। यदि आज तुम उसकी आवाज सुनो,

8तो अपने हृदय को ऐसा कठोर न करो जैसा मरीबा में व मस्सा के दिन जंगल में किया था,

9जब तुम्हारे पूर्वजों ने मुझे परखा। यघपि उन्होंने मेरे कार्यों को देखा था, फिर भी उन्होंने मुझे जांचा।

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 95

संबंधित पद

  • फिलिप्पियों 2:10

    कि यीशु के नाम पर प्रत्येक घुटना टिके, चाहे वह स्वर्ग में हो या पृथ्वी पर या पृथ्वी के नीचे,

  • इफिसियों 3:14

    इस कारण मै उस पिता के समक्ष घुटने टेकता हूं

  • 1 कुरिन्थियों 6:20

    क्योंकि तुम मूल्य देकर खरीदे गए होः इसलिए अपने शरीर के द्वारा परमेश्वर की महिमा करो।

  • दानिय्येल 6:10

    जब दानिय्येल को पता चला कि दस्तावेज पर हस्ताक्षर हो गया है, तब वह अपने घर गया। उसकी उपरौठी कोठरी की खिड़कियां यरूशलेम की ओर खुलती थी। वहां अपनी रीति के अनुसार वह दिन में तीन बार अपने परमेश्वर के सामने घुटने टेककर प्रार्थना और धन्यवाद करता रहा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).