Loading account

प्रकाशितवाक्य 22:13

मैं अलफा और ओमेगा, प्रथम और अंतिम, आदि और अंत हू।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: प्रकाशितवाक्य 22

10उसने मुझ से कहा, “इस पुस्तक की नबूवत की बातों पर मुहर न लगा, क्योंकि समय निकट है।

11जो अन्याय करता है, वह अन्याय ही करता रहे। जो अशुद्ध है, वह अशुद्ध ही बना रहे। जो धर्मी है, वह धर्म के कार्य ही करता रहे। जो पवित्र है, वह पवित्र ही बना रहे।

12देख, मैं -शीघ्र आने वाला हू। प्रत्येक मनुष्य को उस के कामों के अनुसार देने को प्रतिफल मेरे पास है।

13मैं अलफा और ओमेगा, प्रथम और अंतिम, आदि और अंत हू।”

14धन्य हैं वे जो अपने वस्त्रों को धो लेते हैं जिससे वे जीवन के वृक्ष के अधिकारी हों, और फाटकों से नगर में प्रवेश कर सके।

15पर कुत्ते, जादू-टोना करने वाले, व्यभिचारी, हत्यारे, मूर्ति-पूजक, और सब जो झूठ को चाहते व उस पर आचरण करते हैं, बाहर रहेंगे।

16“मुझ यीशु ने अपने स्वर्गदूत को भेजा है कि वह तुम्हें कलीसियाओं के लिए इन बातों कि साक्षी दे। मैं दाऊद का मूलवंश और भोर का चमकता हुआ तारा हूू।”

पूरा अध्याय पढ़ें: प्रकाशितवाक्य 22

संबंधित पद

  • प्रकाशितवाक्य 1:8

    प्रभु परमेश्वर, जो है, जो था, जो आनेवाला है और जो सर्वशक्तिमान है, यह कहता है, “मैं ही अलफा और ओमेगा हू।”

  • प्रकाशितवाक्य 21:6

    उसने मुझ से फिर कहा, “हो चुका। मैं अलफा और ओमेगा, आदि और अन्त हू। जो प्यासा हो उसे मैं जीवन के जल के सोते से मुफ्ऱत पिलाऊंगा।

  • यशायाह 44:6

    यहोवा जो इस्राएल का राजा तथा उसका छुड़ाने वाला है, हां, सेनाओं का यहोवा यों कहता हैः “मैं ही प्रथम और मैं ही अन्तिम हूं, मुझे छोड़ अन्य कोई परमेश्वर नही।

  • यशायाह 48:12

    “हे याकूब, हे मेरे बुलाए हुए इस्राएल, मेरी सुन। मैं वही हूं, मैं ही आदि और मैं ही अन्त हू।

  • प्रकाशितवाक्य 1:17

    जब मैंने उसे देखा तो मृतक के समान उसके पैरों पर गिर पड़ा। तब उसने अपना दाहिना हाथ मुझ पर रखा और कहा, “भयभीत न हो; मैं ही प्रथम, अन्तिम और जीवित हूं;

  • यशायाह 41:4

    आदि से पीढ़ियों को बुला-बुलाकर कौन यह कार्य पूरा करता आया है? “मैं, यहोवा, जो आदि से अन्त तक हूं, मैं वही हू।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).