Loading account

रोमियों 8:38

क्योंकि मुझे पूर्ण निश्चय है कि न मृत्यु, न जीवन, न स्वर्गदूत, न प्रधानताएं, न वर्तमान, न भविष्य, न शक्तियां,

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: रोमियों 8

35कौन हमको मसीह के प्रेम से अलग करेगा? क्या क्लेश, या संकट, या सताव, या अकाल, या नंगापन, या जोखिम, या तलवार?

36जैसा लिखा है, “तेरे लिए हम दिन भर घात किए जाते हैं; हम वध होने वाली भेड़ों के सदृश समझे जाते है।”

37परन्तु इन सब बातों में हम उसके द्वारा जिसने हमसे प्रेम किया जयवंत से भी बढ़कर हैं।

38क्योंकि मुझे पूर्ण निश्चय है कि न मृत्यु, न जीवन, न स्वर्गदूत, न प्रधानताएं, न वर्तमान, न भविष्य, न शक्तियां,

39न ऊँचाई न गहराई, और न कोई सृजी हुई अन्य वस्तु हमें परमेश्वर के प्रेम से जो हमारे प्रभु यीशु मसीह में है, अलग कर सकेगी।

पूरा अध्याय पढ़ें: रोमियों 8

संबंधित पद

  • यूहन्ना 10:28

    मैं उन्हें अनन्त जीवन देता हूँ, और वे कभी नष्ट न होंगी; और कोई भी उन्हें मेरे हाथों से छीन नहीं सकता।

  • रोमियों 14:8

    क्योंकि यदि हम जीते हैं तो प्रभु के लिए जीते हैं या यदि हम मरते हैं तो प्रभु के लिए मरते हैं; इसलिए चाहे हम जीवित रहें या मरें, हम प्रभु ही के है।

  • 2 तीमुथियुस 1:12

    और इसी कारण मैं ये सब दुख भी उठाता हूं, फिर भी मैं लज्जित नहीं, क्योंकि मैं जानता हूं कि मैंने किस पर विश्वास किया है, और मुझे पूर्ण निश्चय है कि वह मेरी धरोहर की रखवाली करने में उस दिन तक समर्थ है।

  • 1 पतरस 5:8–10

    संयमी और सचेत रहो। तुम्हारा शत्रु शैतान गर्जने वाले सिंह की भांति इस ताक में रहता है कि किसको फाड़ खाए।

  • 1 पतरस 3:22

    वह स्वर्ग में जाकर परमेश्वर के दाहिने ओर विराजमान है, और स्वर्गदूत, अधिकारी और शक्तियां उसके अधीन कर दिए गए है।

  • कुलुस्सियों 1:16

    क्योंकि उसी में सब वस्तुओं की सृष्टि हुई, स्वर्ग की अथवा पृथ्वी की, दृशय अथवा अदृशय, सिंहासन अथवा साम्राज्य, शासन अथवा अधिकार-समस्त वस्तुएं उसी के द्वारा और उसी के लिए सृजी गई है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).