Loading account

रूत 1:16

परन्तु रूत ने कहा, “मुझसे यह विनती न कर कि मुझे छोड़कर लौट जा, क्योंकि जिधर तू जाए उधर मैं भी जाऊंगी, और जहाँ तू टिके वहाँ मैं भी टिकूंगी। तेरे लोग मेरे लोग होंगे और तेरा परमेश्वर मेरा परमेश्वर होगा।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: रूत 1

13तो क्या तुम उनके सयाने होने तक ठहरी रहतीं? और इस कारण क्या पति करने से रुकी रहतीं? नहीं, मेरी बेटियो, ऐसा न हो। मेरा दुःख तो तुम्हारे दुःख से बहुत बढ़कर है, क्योंकि यहोवा का हाथ मेरे विरुद्ध उठा है।”

14और वे फिर चिल्ला चिल्लाकर रो पड़ी। तब ओर्पा ने अपनी सास को चूमा, परन्तु रूत उससे लिपटी रही।

15तब उसने कहा, “देख, तेरी जेठानी तो अपने लोगों और अपने देवताओं के पास लौट गई है। अपनी जेठानी के पीछे लौट जा।”

16परन्तु रूत ने कहा, “मुझसे यह विनती न कर कि मुझे छोड़कर लौट जा, क्योंकि जिधर तू जाए उधर मैं भी जाऊंगी, और जहाँ तू टिके वहाँ मैं भी टिकूंगी। तेरे लोग मेरे लोग होंगे और तेरा परमेश्वर मेरा परमेश्वर होगा।

17जहाँ तू मरेगी वहाँ मैं भी मरूंगी और वहीं मुझे मिट्टी दी जाएगी। यदि मृत्यु के अतिरिक्त और किसी कारण मैं तुझसे अलग होऊं, तो यहोवा मुझसे वैसा ही वरन् उससे भी अधिक करे।”

18जब उसने देखा कि वह मेरे साथ चलने को दृढ़ है तो उसने उससे और अधिक न कहा।

19अतः वे दोनों चल पड़ीं और बैतलहम जा पहुंची। और ऐसा हुआ कि जब वे बैतलहम पहुंचीं तो उनके कारण सारे नगर में हलचल मच गई, और स्त्रियां पूछने लगीं, “क्या यह नाओमी है?”

पूरा अध्याय पढ़ें: रूत 1

संबंधित पद

  • रूत 2:11–12

    और बोअज़ ने उसे उत्तर दिया, “जो कुछ तू ने अपने पति की मृत्यु के बाद अपनी सास से किया और तू किस प्रकार अपने माता-पिता और अपनी जन्मभूमि को छोड़कर ऐसे लोगों में आई है जिनको तू पहले न जानती थी, यह सब मुझे पूरी तरह बताया गया है।

  • मत्ती 8:19

    और किसी शास्त्री ने आकर उससे कहा, “गुरु, जहां कहीं तू जाएगा, मैं तेरे पीछे चलूंगा।”

  • यूहन्ना 13:37

    पतरस ने उससे कहा, “प्रभु, मैं अभी तेरे पीछे क्यों नहीं आ सकता? मैं तो तेरे लिए अपना प्राण भी दे दूंगा।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).