1 इतिहास 4:10
और याबेस ने इस्राएल के परमेश्वर को यह कहकर पुकारा, “भला होता कि तू सचमुच मुझे आशीष देता, और मेरी सीमा को बढ़ाता, और तेरा हाथ मेरे साथ रहता, और तू मुझे हानि से ऐसा बचाता कि मुझे उससे पीड़ा न होती।” और जो कुछ उसने मांगा था, परमेश्वर ने उसे दिया।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 1 इतिहास 4
7और हेला के पुत्र सेरेत, यिसहर और एत्नान थे।
8कोस से आनूब और सोबेबा उत्पन्न हुए, और हारूम के पुत्र अहर्हेल के घराने भी उसी से निकले।
9याबेस अपने भाइयों में अधिक प्रतिष्ठित था, और उसकी माता ने यह कहकर उसका नाम याबेस रखा, “मैंने तो पीड़ा के साथ इसे उत्पन्न किया।
10और याबेस ने इस्राएल के परमेश्वर को यह कहकर पुकारा, “भला होता कि तू सचमुच मुझे आशीष देता, और मेरी सीमा को बढ़ाता, और तेरा हाथ मेरे साथ रहता, और तू मुझे हानि से ऐसा बचाता कि मुझे उससे पीड़ा न होती।” और जो कुछ उसने मांगा था, परमेश्वर ने उसे दिया।
11और शूहा के भाई कलूब से एशतोन का पिता महीर उत्पन्न हुआ।
12और एशतोन से बेत-रापा, पासेह, तथा ईर्नाहाश का पिता तहिन्ना उत्पन्न हुए। रेका के लोग तो ये ही है।
13कनज के पुत्र ओत्नीएल और सरायाह थे। और ओत्नीएल का पुत्र हतत था।
संबंधित पद
- मत्ती 7:7–11
“मांगों तो तुम्हें दिया जाएगा, ढूंढो तो तुम पाओगे, खटखटाओ तो तुम्हारे लिए खोला जाएगा।
- नीतिवचन 10:22
यहोवा की आशीष ही से धन मिलता है, और वह उसके साथ दुख नहीं मिलाता।
- यिर्मयाह 33:3
‘ मुझसे प्रार्थना कर और मैं तेरी सुनूंगा, मैं तुझे बड़ी बड़ी और गूढ़ बातें बताऊंगा जिन्हें तू नहीं जानता।
- यशायाह 41:10
मत डर, क्योंकि मैं तेरे संग हू। इधर-उधर मत ताक, क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर हू। मैं तुझे दृढ़ करूंगा और निश्चय ही तेरी सहायता करूंगा, और अपने धर्ममय दाहिने हाथ से तुझे सम्भाले रहूंगा।
- इफिसियों 3:20
अब जो ऐसा सामर्थी है, उस सामर्थ्य के अनुसार जो हम में क्रियाशील है, कि हमारी विनती और कल्पना से कहीं अधिक बढ़कर कार्य कर सकता है,
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).