1 कुरिन्थियों 13:7
सब बातें सहता है, सब बातों पर विश्वास करता है, सब बातों की आशा रखता है, सब बातों में धैर्य रखता है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 1 कुरिन्थियों 13
4प्रेम धैर्यवान है, प्रेम दयालु है और वह ईर्ष्या नहीं करता। प्रेम डींग नहीं मारता, अहंकार नहीं करता,
5अभद्र व्यवहार नहीं करता, अपनी भलाई नहीं चाहता, झुंझलाता नहीं, बुराई का लेखा नहीं रखता,
6अधर्म से आनन्दित नहीं होता, परन्तु सत्य से आनन्दित होता है।
7सब बातें सहता है, सब बातों पर विश्वास करता है, सब बातों की आशा रखता है, सब बातों में धैर्य रखता है।
8प्रेम कभी मिटता नही। नबूवतें हों तो समाप्त हो जाएंगी, भाषाएं हों तो जाती रहेंगी; और ज्ञान हो तो लुप्त हो जाएगा।
9क्योंकि हमारा ज्ञान अधूरा है और हमारी नबूवतें अधूरी है।
10परन्तु जब सर्व-सिद्ध आएगा तो अधूरापन मिट जाएगा।
संबंधित पद
- 1 पतरस 4:8
सब से बढ़कर, एक दूसरे के प्रति प्रेम में सरगर्म रहो, क्योंकि प्रेम असंख्य पापों को ढांप देता है।
- 1 कुरिन्थियों 13:4
प्रेम धैर्यवान है, प्रेम दयालु है और वह ईर्ष्या नहीं करता। प्रेम डींग नहीं मारता, अहंकार नहीं करता,
- 1 पतरस 2:24
उसने स्वयं अपनी ही देह में क्रूस पर हमारे पापों को उठा लिया, जिस से हम पाप के लिए मरें और धार्मिकता के लिए जीवन व्यतीत करें, क्योंकि उसके घावों से तुम स्वस्थ हुए हो।
- 2 तीमुथियुस 2:24
परमेश्वर के दास को झगड़ालू नहीं, वरन् सब पद दया करने वाला, योग्य शिक्षक, सहनशील
- नीतिवचन 10:12
घृणा से झगड़े उत्पन्न होते हैं, परन्तु प्रेम सब अपराधों को ढांप देता है।
- गलातियों 6:2
एक दूसरे का भार उठाओ और इस प्रकार मसीह की व्यवस्था को पूर्ण करो।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).