1 पतरस 2:9
परन्तु तुम एक चुना हुआ वंश, राजकीय याजकाें का समाज, एक पवित्र प्रजा, और परमेश्वर की निज सम्पत्ति हो, जिस से तुम उसके महान् गुणों को प्रकट करो जिसने तुम्हें अंधकार से अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 1 पतरस 2
6क्योंकि पवित्रशास्त्र में लिखा हैः “देखो, मैं सिय्योन में एक चुना हुआ पत्थर, अर्थात् कोने का एक बहुमूल्य पत्थर, स्थापित करता हूं, और जो उस पर विश्वास करता है, वह कभी निराश न होगा।”
7अतः तुम विश्वासियों के लिए यह पत्थर बहुमूल्य है, परन्तु अविश्वासियों के लिएः “जिस पत्थर को राजमिस्त्रियों ने ठुकरा दिया था, वही कोने का पत्थर बन गया,”
8और, “ठेस लगने का पत्थर तथा ठोकर खाने की चट्टान,” क्योंकि वचन का पालन न करके वे ठोकर खाते हैं और इसी विनाश के लिए नियुक्त भी किए गए थे।
9परन्तु तुम एक चुना हुआ वंश, राजकीय याजकाें का समाज, एक पवित्र प्रजा, और परमेश्वर की निज सम्पत्ति हो, जिस से तुम उसके महान् गुणों को प्रकट करो जिसने तुम्हें अंधकार से अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है।
10एक समय तुम तो प्रजा न थे पर अब परमेश्वर की प्रजा हो। उस समय तुम पर दया न हुई थी, पर अब दया हुई है।
11हे प्रियो, मैं तुम से आग्रह करता हूँ कि अपने आप को परदेशी व यात्री जानकर उन शारीरिक वासनाओं से दूर रहो जो आत्मा के विरुद्ध युद्ध करती है।
12अन्यजातियों के मध्य अपना चाल-चलन उत्तम बनाए रखो, जिस से वे जिन बातों में कुकर्मी कहकर तुम्हारी निन्दा करते हैं, उन्हीं बातों में तुम्हारे भले कामों को देख कर न्याय के दिन परमेश्वर की महिमा करे।
संबंधित पद
- निर्गमन 19:5–6
इसलिए अब यदि तुम निश्चय मेरी बात मानोगे और मेरी वाचा का पालन करोगे तो सब जातियों में से तुम ही मेरी निज सम्पत्ति बनोगे, क्योंकि समस्त पृथ्वी मेरी है।
- व्यवस्थाविवरण 7:6
“तू अपने परमेश्वर यहोवा के लिए पवित्र प्रजा है; तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे निज प्रजा होने के लिए पृथ्वी भर की सब जातियों में से चुना है।
- प्रकाशितवाक्य 1:6
और हमें एक राज्य तथा अपने पिता परमेश्वर के लिए याजक बनाया, उसकी महिमा तथा सामर्थ्य युगानुयुग हो। आमीन।
- प्रकाशितवाक्य 5:10
और उन्हें हमारे परमेश्वर के लिए एक राज्य और याजक बनाया और वे पृथ्वी पर राज्य करेंगे।”
- यशायाह 61:6
तुम यहोवा के याजक कहलाओगे, तुम हमारे परमेश्वर के सेवक कहलाओगे। तुम जाति-जाति की धन-सम्पति खाओगे, और उनके धन पर डींग मारोगे।
- 2 तीमुथियुस 1:9
जिसने हमारा उद्धार किया, और पवित्र बुलाहट से बुलाया, हमारे कामों के अनुसार नहीं, परन्तु अपने ही उद्देशय और अनुग्रह के अनुसार जो मसीह यीशु में अनन्तकाल से हम पर हुआ,
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).