1 पतरस 5:8
संयमी और सचेत रहो। तुम्हारा शत्रु शैतान गर्जने वाले सिंह की भांति इस ताक में रहता है कि किसको फाड़ खाए।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 1 पतरस 5
5इसी प्रकार हे नवयुवको, तुम भी प्रचीनों के अधीन रहो और तुम सब के सब एक दूसरे के प्रति विनम्रता धारण करो, क्योंकि परमेश्वर अभिमानियों का तो विरोध करता है, पर दीनों पर अनुग्रह करता है।
6इसलिए परमेश्वर के सामर्थी हाथ के नीचे दीन बनो, जिससे कि वह तुम्हें उचित समय पर उन्नत करे।
7अपनी समस्त चिन्ता उसी पर डाल दो, क्योंकि वह तुम्हारी चिन्ता करता है।
8संयमी और सचेत रहो। तुम्हारा शत्रु शैतान गर्जने वाले सिंह की भांति इस ताक में रहता है कि किसको फाड़ खाए।
9विश्वास में दृढ़ रहकर उसका विरोध करो, और यह जान लो कि तुम्हारे भाई जो संसार में हैं इसी प्रकार की यातना सह रहे है।
10तुम्हारे थोड़ी देर यातना सहने के पश्चात् सारे अनुग्रह का परमेश्वर जिसने तुम्हें मसीह में अपनी अनन्त महिमा के लिए बुलाया-वह स्वयं ही तुम्हें सिद्ध, दृढ़, बलवन्त और स्थिर करेगा।
11उसी का अधिकार युगानुयुग रहे। आमीन।
संबंधित पद
- इफिसियों 6:11
परमेश्वर के सम्पूर्ण अस्त्र-शस्त्र धारण करो जिस से तुम शैतान की युक्तियों का दृढ़तापूर्वक सामना कर सको।
- याकूब 4:7
इसलिए परमेश्वर के अधीन हो जाओ। शैतान का सामना करो तो वह तुम्हारे पास से भाग जाएगा।
- इफिसियों 4:27
शैतान को अवसर न दो।
- अय्यूब 2:2
तब यहोवा ने शैतान से पूछा, “तू कहां से आया है?” शैतान ने यहोवा को उत्तर दिया,” “पृथ्वी पर इधर-उधर घूमते-फिरते और डोलते-डालते आया हू।”
- 1 पतरस 1:13
अतः कार्य करने के लिए अपनी बुद्धि की कमर कस कर आत्मा में संयमित हो जाओ। अपनी पूरी आशा उस अनुग्रह पर रखो जो तुम्हें यीशु मसीह के प्रकट होने पर दिया जाने वाला है।
- 1 पतरस 4:7
सब बातों का अन्त निकट है। अतः समझदार होकर प्रार्थना के लिए तत्पर रहो।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).