Loading account

1 शमूएल 16:7

परन्तु यहोवा ने शमूएल से कहा, “उसके रूप को मत देख, न उसके कद की ऊंचाई पर ध्यान दे, क्योंकि मैंने उसको अस्वीकार किया है, क्योंकि परमेश्वर का देखना मनुष्य के समान नही। मनुष्य तो बाहरी रूप को देखता है, परन्तु परमेश्वर हृदय को देखता है।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 1 शमूएल 16

4अतः शमूएल ने वही किया जो यहोवा ने कहा था। फिर वह बैतलहम गया। नगर के प्राचीन थरथराते हुए उससे मिलने आए, और कहा, “क्या तू मित्रभाव से आया है?”

5उसने कहा, “हां मित्रभाव से। मैं यहोवा के लिए बलिदान चढ़ाने आया हूँ। अपने आप को पवित्र करो, और बलिदान चढ़ाने मेरे साथ चलो।” उसने यिशै और उसके पुत्रों को भी पवित्र करके बलिदान में आमन्त्रित किया।

6जब वे भीतर आए तो उसने एलीआब को देखकर सोचा, “निश्चय, यहोवा का अभिषिक्त उसके सामने है।”

7परन्तु यहोवा ने शमूएल से कहा, “उसके रूप को मत देख, न उसके कद की ऊंचाई पर ध्यान दे, क्योंकि मैंने उसको अस्वीकार किया है, क्योंकि परमेश्वर का देखना मनुष्य के समान नही। मनुष्य तो बाहरी रूप को देखता है, परन्तु परमेश्वर हृदय को देखता है।”

8तब यिशै ने अबीनादाब को बुलाया और उसको शमूएल के सामने होकर जाने दिया। उसने कहा, “यहोवा ने इसको भी नहीं चुना है।”

9इसके बाद यिशै ने शम्मा को सामने से निकलने को कहा, तब उसने कहा, “यहोवा ने इसको भी नहीं चुना है।”

10इस प्रकार यिशै ने अपने सात पुत्रों को शमूएल के सामने होकर जाने दिया और शमूएल ने कहा, “यहोवा ने इनको नहीं चुना।”

पूरा अध्याय पढ़ें: 1 शमूएल 16

संबंधित पद

  • यूहन्ना 7:24

    मुँह देखा न्याय मत करो, परन्तु धार्मिकता से न्याय करो।”

  • यिर्मयाह 17:10

    मैं यहोवा हृदय की खोजबीन करता हूं और मन को जांचता हूं कि प्रत्येक को उसके चाल-चलन के अनुसार और उसके कार्यों के फल के अनुसार बदला दू।

  • लूका 16:15

    उसने उनसे कहा, “तुम ऐसे लोग हो जो मनुष्यों के सामने अपने आप को धर्मी ठहराते हो, परन्तु परमेश्वर तुम्हारे हृदय को जानता है। वह जो मनुष्यों में अति सम्मानित है, परमेश्वर की दृष्टि में तुच्छ है।

  • 1 पतरस 3:4

    वरन् यह तुम्हारा आंतरिक व्यक्तित्व हो, जो नम्र और शान्त मन वाले अविनाशी आभूजणों से सुसज्जित हो, जिसका परमेश्वर की दृष्टि में बड़ा मूल्य है।

  • यशायाह 55:8–9

    यहोवा कहता है, “मेरे विचार और तुम्हारे विचार एक समान नहीं हैं, न ही तुम्हारे मार्ग और मेरे मार्ग एक जैसे है।

  • नीतिवचन 16:2

    मनुष्य का सारा चाल-चलन उसकी अपनी दृष्टि में पवित्र होता है, परन्तु यहोवा मन को तौलता है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).