Loading account

1 शमूएल 17:47

और यह समस्त मंडली जान लेगी कि यहोवा तलवार और भाले से छुटकारा नहीं देता। क्योंकि संग्राम तो यहोवा ही का है। और वह तुम्हें हमारे हाथ में कर देगा।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 1 शमूएल 17

44पलिश्ती ने दाऊद से यह भी कहा, “मेरे पास आ। मैं तेरा मांस आकाश के पक्षियों और मैदान के वन-पशुओं को दूँगा।”

45तब दाऊद ने पलिश्ती से कहा, “तू तो मेरे पास तलवार, भाला और बर्छी लेकर आया है, परन्तु मैं सेनाओं के यहोवा, इस्राएल की सेना के परमेश्वर के नाम से तेरे पास आया हूँ जिसको तूने ललकारा है।

46आज ही यहोवा तुझको मेरे हाथ में कर देगा, और मैं तुझे मारूँगा और तेरा सिर तेरे धड़ से अलग कर दूँगा। फिर मैं आज ही पलिश्तियों की सेना की लोथें आकाश के पक्षियों और पृथ्वी के वन-पशुओं को दूँगा जिससे समस्त पृथ्वी जान ले कि इस्राएल में परमेश्वर है,

47और यह समस्त मंडली जान लेगी कि यहोवा तलवार और भाले से छुटकारा नहीं देता। क्योंकि संग्राम तो यहोवा ही का है। और वह तुम्हें हमारे हाथ में कर देगा।”

48तब वह पलिश्ती उठकर आगे बढ़ा, और दाऊद का सामना करने के लिए समीप पहुँचा। उसी समय दाऊद पलिश्ती से मिलने के लिए युद्ध-पंक्ति की ओर तेजी से दौड़ा।

49दाऊद ने अपना हाथ अपनी थैली में डाला, और उसमें से एक पत्थर निकाला और गोफन से फेंक कर पलिश्ती के मस्तक पर मारा। वह पत्थर उसके मस्तक में धँस गया जिससे वह भूमि पर औंधे मुँह गिर पड़ा।

50इस प्रकार केवल गोफन और एक पत्थर ही के द्वारा दाऊद उस पलिश्ती पर प्रबल हुआ। उसने पलिश्ती पर प्रहार किया और उसे मार डाला। परन्तु दाऊद के हाथ में तलवार नहीं थी।

पूरा अध्याय पढ़ें: 1 शमूएल 17

संबंधित पद

  • जकर्याह 4:6

    फिर उसने मुझसे कहा, “जरुब्बाबेल के लिए यहोवा का वचन यह हैः ‘न बल से न शक्ति से, परन्तु मेरे आत्मा के द्वारा,’ सेनाओं का यहोवा यही कहता है।

  • होशे 1:7

    परन्तु मैं यहूदा के घराने पर तरस खाऊंगा और धनुष, तलवार, युद्ध, घोड़ों अथवा सवारों के द्वारा नहीं, परन्तु उनके परमेश्वर यहोवा के द्वारा उनका उद्धार करूंगा।”

  • नीतिवचन 21:30–31

    ऐसी कोई बुद्धि, कोई समझ और कोई सम्मति नहीं जो यहोवा के विरुद्ध ठहर सके।

  • 2 इतिहास 20:15–17

    और उसने कहा, “हे यहूदा और यरूशलेम के समस्त निवासियों और हे राजा यहोशापात, सुनो! यहोवा तुमसे यों कहता हैः तुम इस बड़ी भीड़ के कारण मत डरो और तुम्हारा मन कच्चा न हो क्योंकि युद्ध तुम्हारा नहीं, परमेश्वर का है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).