Loading account

2 इतिहास 7:14

और यदि मेरे लोग जो मेरे नाम के कहलाते हैं, दीन होकर प्रार्थना करें और मेरे दर्शन के खोजी होकर अपने बुरे मार्गों से फिरें, तब मैं स्वर्ग में से सुनकर उनका पाप क्षमा करूंगा और उनके देश को चंगा कर दूंगा।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 2 इतिहास 7

11इस प्रकार सुलैमान ने यहोवा के भवन और राजमहल को बनाकर समाप्त किया, और जो कुछ उसने यहोवा के भवन तथा अपने महल में करने की योजना बनाई थी, उसको सफलतापूर्वक पूरा किया।

12तब यहोवा ने रात में सुलैमान को दर्शन देकर उससे कहा, “मैंने तेरी प्रार्थना सुन ली है, और इस स्थान को अपने लिए ठहराया है कि इस भवन में बलिदान चढ़ाए जाए।

13यदि मैं आकाश को बन्द कर दूं कि वर्षा न हो, व टिड्डियों को देश उजाड़ने की आज्ञा दूं व अपने लोगों में महामारी भेजूं,

14और यदि मेरे लोग जो मेरे नाम के कहलाते हैं, दीन होकर प्रार्थना करें और मेरे दर्शन के खोजी होकर अपने बुरे मार्गों से फिरें, तब मैं स्वर्ग में से सुनकर उनका पाप क्षमा करूंगा और उनके देश को चंगा कर दूंगा।

15अब से इस स्थान में की जाने वाली प्रार्थना पर मेरी आंखों खुली और मेरे कान लगे रहेंगे।

16क्योंकि अब मैंने इस भवन को अपनाया और पवित्र किया है कि मेरा नाम सर्वदा इसमें बना रहे, और मेरी आंखें तथा मेरा मन दोनों निरन्तर यहीं लगेे रहेंगे।

17और यदि तू अपने पिता दाऊद के समान मेरे सम्मुख चलता रहे और जो कुछ मैंने तुझे आज्ञा दी है, उसके अनुसार किया करे और मेरी विधियों तथा मेरे नियमों को माना करे,

पूरा अध्याय पढ़ें: 2 इतिहास 7

संबंधित पद

  • विलापगीत 3:40–41

    आओ, हम अपने चाल-चलन को जांचें और परखें आओ, हम यहोवा की ओर फिरे।

  • यशायाह 55:6–7

    जब तक यहोवा मिल सकता है तब तक उसकी खोज में रहो, जब तक वह निकट है तब तक उसे पुकारो।

  • याकूब 4:9–10

    शोकित होओ, विलाप करो और रोओ। तुम्हारी हंसी आंसुओं में, और तुम्हारा हर्ष, विषाद में बदल जाए।

  • नीतिवचन 28:13

    जो अपने अपराध छिपाता है वह सफल नही होगा, परन्तु जो उन्हें मानकर छोड़ देता है उस पर दया की जाएगी।

  • 2 इतिहास 6:37–39

    और यदि वे बन्धुवाई के देश में अपने आपे में आकर पश्चात्ताप करें और अपने बन्धुवा करने वालों के देश में गिड़गिड़कर तुझसे विनती करें, ‘हमने पाप किया है, अधर्म किया है और दुष्टता की है,’

  • व्यवस्थाविवरण 4:29–30

    परन्तु वहीं से तुम अपने परमेश्वर यहोवा की खोज करोगे, और यदि तुम अपने सारे मन और अपने सारे प्राण से उसकी खोज करो तो वह तुमको मिल जाएगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).