Loading account

2 कुरिन्थियों 12:9

और उसने मुझ से कहा, “मेरा अनुग्रह तेरे लिए पर्याप्त है, क्योंकि मेरा सामर्थ्य निर्बलता में सिद्ध होता है।” अतः मैं सहर्ष अपनी निर्बलताओं पर घमण्ड करूंगा। जिससे कि मसीह का सामर्थ्य मुझमें निवास करे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 2 कुरिन्थियों 12

6यदि मैं घमण्ड करना चाहूं भी तो मूर्ख न ठहरूंगा, क्योंकि मैं सत्य ही कहूंगा। परन्तु मैं ऐसा नहीं करता जिस से कि कोई भी जैसा मुझ में देखता या मुझ से सुनता है उस से बढ़कर न समझे।

7प्रकाशनों की अधिकता के कारण मैं घमण्ड न करूं, इसलिए मेरी देह में एक कांटा चुभाया गया है, अर्थात् शैतान का एक दूत, कि वह मुझे दुख दे और घमण्ड करने से रोके रहे।

8मैंने इसके विजय में प्रभु से तीन बार प्रार्थना की कि यह मुझ से दूर हो जाए।

9और उसने मुझ से कहा, “मेरा अनुग्रह तेरे लिए पर्याप्त है, क्योंकि मेरा सामर्थ्य निर्बलता में सिद्ध होता है।” अतः मैं सहर्ष अपनी निर्बलताओं पर घमण्ड करूंगा। जिससे कि मसीह का सामर्थ्य मुझमें निवास करे।

10इस कारण मैं मसीह के लिए निर्बलताओं, अपमानों, दुखों, सतावों और कठिनाइयों में प्रसन्न हूं, क्योंकि जब मैं निर्बल होता हूं तभी सामर्थी होता हू।

11मैं मूर्ख बना। स्वयं तुम ही ने मुझे विवश किया। वास्तव में तुम्हें तो मेरी प्रशंसा करनी चाहिए थी। यघपि मैं कुछ भी नहीं, फिर भी उन महाप्रेरितों से किसी भी तरह कम नहीं हू।

12सच्चे प्रेरित केे लक्षण भी तुम्हारे मध्य में, चिह्नों, आश्चर्यकर्मोंं और चमत्कारों के साथ, बड़े धैर्य से प्रदर्शित किए गए।

पूरा अध्याय पढ़ें: 2 कुरिन्थियों 12

संबंधित पद

  • फिलिप्पियों 4:13

    जो मुझे सामर्थ प्रदान करता है, उसके द्वारा मैं सब कुछ कर सकता हू।

  • 2 कुरिन्थियों 12:10

    इस कारण मैं मसीह के लिए निर्बलताओं, अपमानों, दुखों, सतावों और कठिनाइयों में प्रसन्न हूं, क्योंकि जब मैं निर्बल होता हूं तभी सामर्थी होता हू।

  • यशायाह 40:29–31

    वह थके हुए को बल और शक्तिहीन को सामर्थ्य से भर देता है।

  • इफिसियों 3:16

    कि वह अपनी महिमा के धन के अनुसार तुम्हें यह दान दे कि तुम उसके आत्मा के द्वारा अपने भीतरी मनुष्यत्व में सामर्थ्य पाकर बलवान होते जाओ,

  • यहोशू 1:9

    क्या मैंने तुझे आज्ञा नहीं दी है? हियाव बांध और दृढ़ हो। न डर और न हताश हो, क्योंकि जहां-जहां भी तू जाए वहां-वहां तेरा प्रभु परमेश्वर तेरे साथ रहेगा।”

  • यशायाह 43:2

    जब तू जल में से होकर जाए, मैं तेरे संग-संग रहूंगा, और जब तू नदियों में से होकर चले, वे तुझे न डुबाएंगी। जब तू अग्नि में से होकर चले तो वह तुझे न झुलसाएगी, न ही उसकी लौ तुझे जलाने पाएगी।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).