2 पतरस 3:9
प्रभु अपनी प्रतिज्ञा को पूरी करने में विलम्ब नहीं करता, जैसा कि कुछ लोग समझते हैं, परन्तु वह तुम्हारे प्रति धीरज रखता है। वह यह नहीं चाहता कि कोई नाश हो, परन्तु यह कि सब पश्चात्ताप करे।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 2 पतरस 3
6और इसी से उस समय संसार जलमग्न होकर नष्ट भी हो गया।
7परन्तु उसके वचन द्वारा वर्तमान आकाश और पृथ्वी भस्म किए जाने के लिए रखे गए हैं और ये अधर्मी लोगों के न्याय और विनाश के दिन तक ऐसे ही रखे जाएंगे।
8हे प्रियो, यह बात तुमसे छिपी न रहे कि प्रभु की दृष्टि में एक दिन हज़ार वर्ष के बराबर है, और हज़ार वर्ष एक दिन के बराबर।
9प्रभु अपनी प्रतिज्ञा को पूरी करने में विलम्ब नहीं करता, जैसा कि कुछ लोग समझते हैं, परन्तु वह तुम्हारे प्रति धीरज रखता है। वह यह नहीं चाहता कि कोई नाश हो, परन्तु यह कि सब पश्चात्ताप करे।
10परन्तु प्रभु का दिन चोर के सदृश आएगा जिसमें आकाश बड़ी गर्जन के साथ लुप्त हो जाएगा और तत्त्व प्रचण्ड ताप से नष्ट हो जाएंगे और पृथ्वी तथा उस पर किए गए कार्य भस्म हो जाएंगे।
11जबकि ये सब वस्तुएं इस प्रकार नाश होने पर हैं तो तुम्हें पवित्र चाल-चलन और भक्ति में किस प्रकार के लोग होना चाहिए!
12तुम्हें परमेश्वर के दिन को शीघ्र लाने के लिए किस प्रकार प्रयत्नशील रहना चाहिए! उस दिन के कारण आकाश जलकर नष्ट हो जाएगा और तत्त्व प्रचण्ड ताप से पिघल जाएंगे,
संबंधित पद
- 1 तीमुथियुस 2:4
जो यह चाहता है कि सब लोग उद्धार प्राप्त करें और सत्य को जाने।
- रोमियों 2:4
या तू उसकी कृपा, सहनशीलता और धैर्य-रूपी धन को तुच्छ जानता है, और नहीं जानता कि परमेश्वर की कृपा तुझे मन-परिवर्तन की ओर ले आती है?
- हबक्कूक 2:3
क्योंकि दर्शन एक निर्धारित समय के लिए हैं; यह शीघ्र ही समय पर पूरा होगा, और इसमें धोखा न होगा। चाहे इसमे कुछ समय लगे, फिर भी इसकी बाट जोहते रहना, क्योंकि यह निश्चय पूरा होगा, इसमें देर न होगी।
- यशायाह 30:18
फिर भी यहोवा तुम पर अनुग्रह करने के लिए ठहरा रहता है, और स्वर्ग में प्रतीक्षा करता है कि तुम पर दया करे क्योंकि यहोवा न्यायी परमेश्वर है; क्या ही धन्य हैं वे सब जो उसकी आस लगाए रहते है।
- प्रकाशितवाक्य 2:21
मैंने उसे अवसर दिया कि पश्चात्ताप करे, पर वह अपने व्यभिचार से पश्चात्ताप करना नहीं चाहती।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).