Loading account

प्रेरितों के काम 3:19

इसलिए पश्चात्ताप करो और लौट आओ कि तुम्हारे पाप मिटाए जाएं, जिससे कि प्रभु की उपस्थिति से सुख-चैन के दिन आएं,

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: प्रेरितों के काम 3

16उसी के नाम में-अर्थात उस विश्वास द्वारा जो यीशु के नाम पर है-इस मनुष्य को जिसे तुम जानते और देखते भी हो, बल मिला है। उसी विश्वास ने जो उसके द्वारा है, इसे सब के सामने पूर्ण चंगाई दी है।

17‘‘अब हे भाइयो, मैं जानता हूँ कि तुमने यह काम अज्ञानतावश किया और वैसा ही तुम्हारे अधिकारियों ने भी किया।

18परन्तु जिन बातों को परमेश्वर सब नबियों के मुख से पहिले ही बता दिया था, कि उसका मसीह दुख उठाएगा, उसने इस रीति से पूर्ण किया।

19इसलिए पश्चात्ताप करो और लौट आओ कि तुम्हारे पाप मिटाए जाएं, जिससे कि प्रभु की उपस्थिति से सुख-चैन के दिन आएं,

20और वह यीशु को भेजे जो तुम्हारे लिए मसीह ठहराया गया है,

21और जिसे स्वर्ग में उस समय तक रहना है जब तक कि समस्त वस्तुएं पूर्वावस्था में न आ जाएं जिनकी चर्चा प्राचीनकाल से परमेश्वर ने अपने पवित्र नबियों के मुख से की है।

22मूसा ने कहा, ‘प्रभु परमेश्वर तुम्हारे भाइयों में से तुम्हारे लिए मेरे समान एक नबी खड़ा करेगा। जो कुछ वह तुमसे कहे उस पर ध्यान देना।

पूरा अध्याय पढ़ें: प्रेरितों के काम 3

संबंधित पद

  • प्रेरितों के काम 2:38

    पतरस ने उनसे कहा, ‘‘मन फिराओ और यीशु मसीह के नाम से तुम में से प्रत्येक बपतिस्मा ले कि तुम्हारे पापों की क्षमा हो, और तुम पवित्र आत्मा का वरदान पाओगे।

  • यशायाह 44:22

    मैंने काली घटा के समान तेरे अपराधों को और घने कोहरे के समान तेरे पापों को मिटा दिया है। मेरी ओर लौट आ, क्योंकि मैंने तुझे छुड़ा लिया है।”

  • यशायाह 43:25

    “मैं, हां मैं ही हूं, जो अपने ही निमित्त तेरे अपराधों को मिटा देता हूं, और मैं तेरे पापों का स्मरण न करूंगा।

  • यशायाह 1:16–20

    “अपने आपको धोकर शुद्ध करो; मेरी दृष्टि के सामने से अपने बुरे कामों को दूर करो; बुराई करना छोड़ दो,

  • मत्ती 13:15

    क्योंकि इस जाति का मन मोटा हो गया है, और अपने कानों से लोग कठिनाई से सुनते हैं, और उन्होंने अपनी आंखें बन्द कर ली हैं कहीं ऐसा न हो कि वे अपनी आंखों से देखें, और कानों से सुनें, और मन से समझें और परिवर्तित हो जाएं, और मैं उन्हें चंगा करू।’

  • मत्ती 18:3

    “मैं तुमसे सच कहता हूँ कि जब तक तुम न फिरो और बच्चों के समान न बनो, तुम स्वर्ग के राज्य में कभी प्रवेश करने नहीं पाओगे।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).