प्रेरितों के काम 4:12
किसी दूसरे के द्वारा उद्धार नहीं, क्योंकि स्वर्ग के नीचे मनुष्यों में कोई दूसरा नाम नहीं दिया गया है जिसके द्वारा हम उद्धार पाए।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: प्रेरितों के काम 4
9यदि एक दुर्बल मनुष्य के साथ की गई भलाई के विषय में आज हमसे पूछ-ताछ की जाती है कि यह मनुष्य कैसे चंगा किया गया,
10तो तुम सब को और समस्त इस्राएल के लोगों को मालूम हो जाए कि यीशु मसीह नासरी के नाम से-जिसे तुमने क्रूस पर चढ़ाया और जिसे परमेश्वर ने मृतकों में से जिला उठाया-इसी नाम से यह मनुष्य तुम्हारे सामने भला-चंगा खड़ा है।
11यह वही पत्थर है जिसे तुम राजमिस्त्रियों ने ठुकरा दिया था, परन्तु यही कोने का पत्थर बना।
12किसी दूसरे के द्वारा उद्धार नहीं, क्योंकि स्वर्ग के नीचे मनुष्यों में कोई दूसरा नाम नहीं दिया गया है जिसके द्वारा हम उद्धार पाए।
13जब उन्होंने पतरस और यूहन्ना का साहस देखा और यह जाना कि वे अशिक्षित और साधारण मनुष्य हैं तो वे अचम्भित हुए और जान गए कि ये यीशु के साथ रहे है।
14तब उस मनुष्य को जो चंगा हुआ था उनके साथ खड़े देख कर वे निरफ़त्तर हो गए,
15परन्तु उनको महासभा से बाहर जाने की आज्ञा देकर वे आपस में विचार-विमर्श करने लगे,
संबंधित पद
- यूहन्ना 14:6
यीशु ने उससे कहा, “मार्ग, सत्य और जीवन मैं ही हूँ। बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं आ सकता।
- 1 कुरिन्थियों 3:11
क्योंकि उस नींव को छोड़ जो पड़ी है- और वह यीशु मसीह है- कोई दूसरी नींव नहीं डाल सकता।
- यूहन्ना 3:36
जो पुत्र पर विश्वास करता है अनन्तजीवन उसका है, परन्तु वह जो पुत्र की नहीं मानता जीवन नहीं देखेगा, परन्तु परमेश्वर का प्रकोप उसपर बना रहता है।”
- 1 तीमुथियुस 2:5–6
क्योंकि परमेश्वर एक ही है और परमेश्वर तथा मनुष्यों के बीच एक ही मध्यस्थ भी है, अर्थात् मसीह यीशु, जो मनुष्य है।
- 1 यूहन्ना 5:11–12
वह साक्षी यह है कि परमेश्वर ने हमें अनन्त जीवन दिया है, और यह जीवन उसके पुत्र में है।
- प्रेरितों के काम 10:42–43
उसने हमें आज्ञा दी कि लोगों में प्रचार करें और दृढ़तापूर्वक साक्षी दें कि यह वही है जिसे परमेश्वर ने जीवितों और मृतकों का न्यायी नियुक्त किया है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).