आमोस 5:24
परन्तु न्याय जलधारा के समान, और धार्मिकता सदा बहने वाली नदी के समान बहती रहे।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: आमोस 5
21“मैं तुम्हारे पर्वों से घृणा करता, हां, उन्हें तुच्छ जानता हूं, और तुम्हारी महासभाओं से प्रसन्न नहीं होता।
22चाहे तुम मेरे लिए होमबलि और अन्नबलि चढ़ाओ, मैं उन्हें ग्रहण नहीं करूंगा और तुम्हारे पले हुए पशुओं की मेलबलि की ओर देखूंगा भी नही।
23अपने गीतों का शोरगुल मुझसे दूर करो। मैं तुम्हारी वीणाओं को स्वर भी न सुनूंगा।
24परन्तु न्याय जलधारा के समान, और धार्मिकता सदा बहने वाली नदी के समान बहती रहे।
25“हे इस्राएल के घराने, क्या जंगल में चालीस वर्ष तक तुमने मेरे लिए ही बलिदान और अन्नबलि चढ़ाए थे?
26तुम तो अपने राजा का तम्बू, मूर्तियों की पीठिका, और अपने देवताओं के तारे ढोते रहे जो तुमने स्वयं बनाए थे।
27इसलिए मैं तुम्हें दमिश्क के उस पार बन्धुवाई में भेज दूंगा,” यहोवा जिसका नाम सेनाओं का परमेश्वर है, उसकी यही वाणी है।
संबंधित पद
- मीका 6:8
हे मनुष्य, उसने तुझे बता दिया है कि अच्छा क्या है। यहोवा तुझसे इसे छोड़ और क्या चाहता है कि तू न्याय से कार्य करे, कृपा से प्रेम रखे, और अपने परमेश्वर के साथ नम्रता से चले?
- यिर्मयाह 22:3
यहोवा यों कहता है, “न्याय और धार्मिकता के कार्य करो और लुटे हुए मनुष्य को उस पर अत्याचार करने वाले के वश से छुड़ाओ। परदेशी, अनाथ और विधवा पर अन्धेर व उपद्रव मत करो और इस स्थान पर निर्दोष का लहू मत बहाओ।
- नीतिवचन 21:3
धार्मिकता का आचरण और न्याय करना यहोवा को बलिदान से अधिक ग्रहणयोग्य है।
- होशे 6:6
क्योंकि मैं बलिदान से नहीं पर निष्ठा से, और होमबलि से नहीं परन्तु इससे प्रसन्न होता हूं कि परमेश्वर का ज्ञान रखा जाए।
- मरकुस 12:32–34
शास्त्री ने उससे कहा, “हे गुरु, बिल्कुल ठीक, तूने सच ही कहा कि वह एक ही है; और उसको छोड़ कोई दूसरा नहीे;
- आमोस 5:14–15
बुराई को नहीं भलाई को ढूंढ़ो कि तुम जीवित रहो, और इस प्रकार तुम्हारे कथन के अनुसार सेनाओं का परमेश्वर यहोवा तुम्हारे संग रहे।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).