दानिय्येल 3:17
यदि ऐसा हुआ भी, तो हमारा परमेश्वर जिसकी हम उपासना करते हैं, हमें उस धधकती हुई आग की भट्ठी से बचा सकता है वरन् हे राजा, वह हमें तेरे हाथ से भी छुड़ा सकता है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: दानिय्येल 3
14नबूकदनेस्सर ने उनसे पूछा, “हे शद्रक, मेशक और अबेद-नगो, क्या यह सच है कि तुम न तो मेरे देवताओं की उपासना करते और न उस सोने की मूर्ति को जिसे मैंने स्थापित किया है, दण्डवत् करते हो?
15पर अब यदि तुम नरसिंगे, बांसुरी, वीणा, सारंगी, सितार, शहनाई आदि सब वाघों का स्वर सुनते ही मेरी स्थापित की हुई मूर्ति को झुककर दण्डवत् करने को तैयार हो, तब तो ठीक है, पर यदि दण्डवत् न करो तो तुम्हें तत्काल आग की धधकती हुई भट्ठी में फेंक दिया जाएगा, फिर ऐसा कौन-सा देवता है जो तुम्हे मेरे हाथ से बचा सके?
16तब शद्रक, मेशक और अबेद-नगो ने राजा से कहा, “हे नबूकदनेस्सर, हमें इस सम्बन्ध में तुझे उत्तर देने की कोई आवश्यकता नहीं जान पड़ती।
17यदि ऐसा हुआ भी, तो हमारा परमेश्वर जिसकी हम उपासना करते हैं, हमें उस धधकती हुई आग की भट्ठी से बचा सकता है वरन् हे राजा, वह हमें तेरे हाथ से भी छुड़ा सकता है।
18परन्तु यदि वह ऐसा न भी करे फिर भी हे राजा, तुझे यह मालूम हो कि हम न तो तेरे देवताओं की और न तेरी स्थापित की हुई सोने की मूर्ति को दण्डवत् करेंगे।”
19इस पर नबूकदनेस्सर का क्रोध भड़क उठा और शद्रक, मेशक और अबेद-नगो के प्रति उसके चेहरे का रंग बदल गया और उसने भट्ठी को सातगुणा और अधिक धधकाने की आज्ञा दे दी।
20और उसने अपनी सेना के कुछ शूरवीरों को आज्ञा दी कि शद्रक, मेशक और अबेद-नगो को बांधकर आग की धधकती हुई भट्ठी में फेंक दिया जाए।
संबंधित पद
- रोमियों 8:31
अब हम इन बातों के विजय में क्या कहें? यदि परमेश्वर हमारे पक्ष में है, तो कौन हमारे विरुद्ध है?
- लूका 1:37
क्योंकि परमेश्वर के लिए कुछ भी असम्भव नहीं है।”
- इब्रानियों 7:25
अतः जो उसके द्वारा परमेश्वर के समीप आते हैं, वह उनका पूरा पूरा उद्धार करने में समर्थ है, क्योंकि वह उनके लिए निवेदन करने को सर्वदा जीवित है।
- यशायाह 26:3–4
जिसका मन तुझमें लगा है, उसकी शान्ति तेरे द्वारा पूरी बनी रहेगी, क्योंकि उसका भरोसा तुझ पर है।
- यिर्मयाह 1:8
तू उनसे भयभीत न हो, क्योंकि तुझे छुड़ाने के लिए मैं तेरे साथ हूं,” यहोवा की यही वाणी है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).