Loading account

दानिय्येल 3:18

परन्तु यदि वह ऐसा न भी करे फिर भी हे राजा, तुझे यह मालूम हो कि हम न तो तेरे देवताओं की और न तेरी स्थापित की हुई सोने की मूर्ति को दण्डवत् करेंगे।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: दानिय्येल 3

15पर अब यदि तुम नरसिंगे, बांसुरी, वीणा, सारंगी, सितार, शहनाई आदि सब वाघों का स्वर सुनते ही मेरी स्थापित की हुई मूर्ति को झुककर दण्डवत् करने को तैयार हो, तब तो ठीक है, पर यदि दण्डवत् न करो तो तुम्हें तत्काल आग की धधकती हुई भट्ठी में फेंक दिया जाएगा, फिर ऐसा कौन-सा देवता है जो तुम्हे मेरे हाथ से बचा सके?

16तब शद्रक, मेशक और अबेद-नगो ने राजा से कहा, “हे नबूकदनेस्सर, हमें इस सम्बन्ध में तुझे उत्तर देने की कोई आवश्यकता नहीं जान पड़ती।

17यदि ऐसा हुआ भी, तो हमारा परमेश्वर जिसकी हम उपासना करते हैं, हमें उस धधकती हुई आग की भट्ठी से बचा सकता है वरन् हे राजा, वह हमें तेरे हाथ से भी छुड़ा सकता है।

18परन्तु यदि वह ऐसा न भी करे फिर भी हे राजा, तुझे यह मालूम हो कि हम न तो तेरे देवताओं की और न तेरी स्थापित की हुई सोने की मूर्ति को दण्डवत् करेंगे।”

19इस पर नबूकदनेस्सर का क्रोध भड़क उठा और शद्रक, मेशक और अबेद-नगो के प्रति उसके चेहरे का रंग बदल गया और उसने भट्ठी को सातगुणा और अधिक धधकाने की आज्ञा दे दी।

20और उसने अपनी सेना के कुछ शूरवीरों को आज्ञा दी कि शद्रक, मेशक और अबेद-नगो को बांधकर आग की धधकती हुई भट्ठी में फेंक दिया जाए।

21तब ये लोग अपने पायजामों, अंगरखों, बागों और अन्य वस्रों सहित आग की धधकती हुई उस भट्ठी में फेंक दिए गए।

पूरा अध्याय पढ़ें: दानिय्येल 3

संबंधित पद

  • प्रेरितों के काम 5:29–32

    परन्तु पतरस और प्रेरितों ने उत्तर दिया, ‘‘हमारे लिए मनुष्यों की अपेक्षा परमेश्वर की आज्ञा का पालन करना आवश्यक है।

  • मत्ती 10:39

    जो अपना प्राण बचाता है वह उसे खोएगा, और जो कोई मेरे कारण अपना प्राण खोता है वह उसे पाएगा।

  • प्रकाशितवाक्य 2:10–11

    जो क्लेश तू सहने पर है उनसे न डर। देखो, -शैतान तुम में से कितनों को बन्दीगृह में डालने पर है कि तुम परखे जाओ, और तुम्हें दस दिन तक क्लेश उठाना पड़ेगा। प्राण देने तक विश्वासी रह-तब मैं तुझे जीवन का मुकुट प्रदान करूंगा।

  • मत्ती 10:32–33

    अतः प्रत्येक जो मनुष्यों के सम्मुख मुझे स्वीकार करेगा, मैं भी उसे अपने पिता के सम्मुख जो स्वर्ग में है, स्वीकार करूंगा।

  • लूका 12:3–9

    इसलिए जो कुछ तुमने अँधियारे में कहा, वह उजियाले में सुना जाएगा, और जो कुछ तुमने भीतर के कमराें में फुसफुसाकर कहा, वह छत से प्रचार किया जाएगा।

  • प्रेरितों के काम 4:10–13

    तो तुम सब को और समस्त इस्राएल के लोगों को मालूम हो जाए कि यीशु मसीह नासरी के नाम से-जिसे तुमने क्रूस पर चढ़ाया और जिसे परमेश्वर ने मृतकों में से जिला उठाया-इसी नाम से यह मनुष्य तुम्हारे सामने भला-चंगा खड़ा है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).