Loading account

दानिय्येल 7:13

मैंने दर्शन में रात को देखा कि मनुष्य के पुत्र के समान कोई आकाश के बादलों के साथ आ रहा था, और वह अनादिकाल के प्राचीन तक पहुंचा और वह उसके सम्मुख लाया गया।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: दानिय्येल 7

10उसके सामने से आग की एक धारा निकलकर बह रही थी, हजारों हजार लोग उसकी सेवा कर रहे थे और लाखों-लाख उसके समक्ष उपस्थित थे। अदालत आरम्भ हुई और पुस्तकें खोली गईं।

11उस सींग की घमंड से भरी बातों को सुनकर मैं देखता रहा और मेरे देखते-देखते उस पशु का वध किया गया और धधकती हुई आग में उसकी देह भस्म कर दी गई।

12शेष जन्तुओं की प्रभुता छीन ली गई, परन्तु उन्हें एक नियत समय तक के लिए प्राणदान दिया गया।

13मैंने दर्शन में रात को देखा कि मनुष्य के पुत्र के समान कोई आकाश के बादलों के साथ आ रहा था, और वह अनादिकाल के प्राचीन तक पहुंचा और वह उसके सम्मुख लाया गया।

14और उसको प्रभुता, महिमा और राज्य दिए गए जिससे देश-देश और जाति-जाति के भिन्न-भिन्न भाषा बोलने वाले लोग उसकी सेवा करे। उसका प्रभुत्व सनातनकाल तक अटल है और उसका राज्य अविनाशी रहेगा।

15मुझ दानिय्येल की आत्मा भीतर ही भीतर व्याकुल होने लगी और मन के दर्शनों के कारण मैं घबरा गया।

16तब जो मेरे समीप खड़े थे उनमें से एक के पास जाकर मैं इन सब बातों का ठीक-ठीक अर्थ पूछने लगा। अतः उसने मुझे बताया और इन सब बातों का अर्थ समझा दिया।

पूरा अध्याय पढ़ें: दानिय्येल 7

संबंधित पद

  • मत्ती 26:64

    यीशु ने उससे कहा, “तूने स्वयं ही यह कह दिया। फिर भी मैं तुझसे कहता हूँ कि अब से तुम मनुष्य के पुत्र को सर्वशक्तिमान के दाहिनी ओर बैठा हुआ और स्वर्ग के बादलों पर आता हुआ देखोगे।”

  • प्रकाशितवाक्य 1:7

    देखो, वह बादलों के साथ आने वाला है, हर एक आंख उसे देखेगी, वरन् वे भी देखेंगे जिन्होंने उसे बेधा था, और पृथ्वी के समस्त कुल उसके कारण विलाप करेंगे। हां, आमीन।

  • लूका 21:27

    तब वे मनुष्य केे पुत्र को सामर्थ्य के साथ बादलों पर बड़ी महिमा के साथ आते हुए देखेंगे।

  • प्रकाशितवाक्य 14:14

    मैंने दृष्टि की, और देखो, एक उज्ज्वल बादल और उस बादल पर मानव-पुत्र के सदृश कोई बैठा था। उसके सिर पर स्वर्ण-मुकुट तथा हाथ में तेज़ हँसिया थी।

  • मत्ती 24:30

    तब मनुष्य के पुत्र का चिह्न आकाश में दिखाई देगा, और पृथ्वी की सब जातियां विलाप करेंगी, और लोग मनुष्य के पुत्र को सामर्थ्य तथा बड़े वैभव सहित आकाश के बादलों पर आते देखेंगे।

  • मरकुस 14:61–62

    परन्तु वह चुप रहा और उसने कोई उत्तर न दिया। महायाजक ने फिर उससे यह कहते हुए पूछा, “क्या तू उस परमधन्य का पुत्र मसीह है?”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).