Loading account

इफिसियों 2:9

यह कार्योर्ं के कारण नहीं जिससे कि कोई घमण्ड करे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: इफिसियों 2

6और मसीह यीशु में उसके साथ उठाया और स्वर्गीय स्थानों में बैठाया,

7जिससे कि आने वाले युगों में वह अपनी उस कृपा से जो मसीह यीशु में हम पर है अपने अनुग्रह का असीम धन दिखाए।

8क्योंकि विश्वास के द्वारा अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है-और यह तुम्हारी ओर से नहीं वरन् परमेश्वर का दान है,

9यह कार्योर्ं के कारण नहीं जिससे कि कोई घमण्ड करे।

10क्योंकि हम उसके हाथ की कारीगरी हैं, जो मसीह यीशु में उन भले कार्योर्ं के लिए सृजे गए हैं जिन्हे परमेश्वर ने प्रारम्भ ही से तैयार किया कि हम उन्हें करे।

11इस कारण स्मरण करो कि तुम जो -शारीरिक रीति से अन्यजाति हो-और जो लोग शरीर में हाथ के किए हुए ख़तने से ख़तनावाले कहलाते हैं, वे तुम को ख़तना रहित कहते है।

12स्मरण करो कि तुम लोग उस समय मसीह से अलग और इस्राएल की प्रजा कहलाए जाने से वंचित थे, प्रतिज्ञा की गई वाचाओं के भागीदार न थे, और आशाहीन तथा संसार में परमेश्वर-रहित थे।

पूरा अध्याय पढ़ें: इफिसियों 2

संबंधित पद

  • 2 तीमुथियुस 1:9

    जिसने हमारा उद्धार किया, और पवित्र बुलाहट से बुलाया, हमारे कामों के अनुसार नहीं, परन्तु अपने ही उद्देशय और अनुग्रह के अनुसार जो मसीह यीशु में अनन्तकाल से हम पर हुआ,

  • रोमियों 11:6

    यदि यह अनुग्रह से हुआ, तो फिर कर्माें के आधार पर कदापि नहीं, अन्यथा अनुग्रह, अनुग्रह ही न रहा।

  • तीतुस 3:3–5

    क्योंकि हम सब भी पहिले निर्बुद्धि, अनाज्ञाकारी, भ्रम में पड़े हुए तथा विभिन्न प्रकार की वासनाओं और अभिलाषाओं के दास थे, और अपना जीवन डाह व ईर्ष्या में व्यतीत करते थे। हम घृणित थे तथा एक दूसरे से बैर रखते थे।

  • रोमियों 9:16

    अतः यह न तो चाहने वाले की इच्छा पर और न दौड़-धूप करने वाले पर निर्भर है, परन्तु परमेश्वर पर जो दया करता है।

  • 1 कुरिन्थियों 1:29–31

    जिससे कि कोई प्राणी परमेश्वर के सामने घमण्ड न करे।

  • रोमियों 3:20

    क्योंकि उसके सामने कोई प्राणी व्यवस्था के कार्याें से धर्मी नहीं ठहरेगा; क्योंकि व्यवस्था के द्वारा पाप का बोध होता है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).