Loading account

इफिसियों 5:18

दाखरस पीकर मतवाले न बनो, क्योंकि इस से लुचपन होता है, परन्तु आत्मा से परिपूर्ण होते जाओ,

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: इफिसियों 5

15इसलिए सावधान रहो कि तुम कैसी चाल चलते हो-निर्बुद्धि मनुष्यों के सदृश नहीं वरन् बुद्धिमानों के सदृश चलो।

16समय का पूरा-पूरा उपयोग करो, क्योंकि दिन बुरे है।

17इस बारण निर्बुद्धि न हो, परन्तु यह जान लो कि प्रभु की इच्छा क्या है।

18दाखरस पीकर मतवाले न बनो, क्योंकि इस से लुचपन होता है, परन्तु आत्मा से परिपूर्ण होते जाओ,

19और आपस में भजन, स्तुति-गान व आत्मिक गीत गाया करो, और अपने-अपने मन में प्रभु के लिए गाते तथा कीर्तन करते रहो।

20सदैव सब बातों के लिए हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम में परमेश्वर पिता को धन्यवाद दो,

21और मसीह के भय में एक दूसरे के अधीन रहो।

पूरा अध्याय पढ़ें: इफिसियों 5

संबंधित पद

  • लूका 1:15

    क्योंकि प्रभु की दृष्टि में वह महान् होगा; वह दाखरस और मदिरा नहीं पीएगा, और अपनी माता के गर्भ से ही पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो जाएगा।

  • नीतिवचन 20:1

    दाखरस हँसी उड़ाने वाला और मदिरा उपद्रव मचाने वाली है। जो कोई उससे मतवाला होता है, वह बुद्धिमान नही।

  • रोमियों 13:13

    जैसे दिन में शोभनीय है, हम सीधी चाल चलें, न कि रंगरलियों और पियक्कड़पन में, न व्यभिचार और कामुकता में, और न झगड़े और ईर्ष्या मे।

  • गलातियों 5:21–25

    द्वेज, मतवालापन, रंगरलियां तथा इस प्रकार के अन्य काम हैं जिनके विजय में मैं तुम को चेतावनी देता हूं-जैसा पहले चेतावनी दे चुका हूं-कि ऐसे ऐसे काम करने वाले तो परमेश्वर के राज्य के उत्तराधिकारी न होंगे।

  • प्रेरितों के काम 11:24

    क्योंकि वह एक भला मनुष्य था और पवित्र आत्मा तथा विश्वास से परिपूर्ण था। और बहुत-से लोग प्रभु के पास लाए गए।

  • यशायाह 5:22

    हाय उन पर जो दाखमधु पीने में वीर और मदिरा मिलाने में बहादुर हैं,

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).