निर्गमन 20:3
“तू मुझे छोड़ दूसरों को ईश्वर करके न मानना।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: निर्गमन 20
1तब परमेश्वर ने ये सब वचन कहेः
2“मैं तेरा परमेश्वर यहोवा हूं, जो तुझे मिस्र देश अर्थात् दासत्व के घर से निकाल ले आया।
3“तू मुझे छोड़ दूसरों को ईश्वर करके न मानना।
4“तू अपने लिए कोई मूर्ति गढ़कर न बनाना, अथवा न किसी की प्रतिमा बनाना जो ऊपर आकाश में, या नीचे धरती पर या धरती के नीचे जल में है।
5न तो तू उनको दण्डवत् करना और न ही उनकी उपासना करना; क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर यहोवा जलन रखने वाला परमेश्वर हूं; जो मुझसे बैर करते हैं उनकी सन्तान को तीसरी और चौथी पीढ़ी तक बापदादों की दुष्टता का दण्ड देता हू।
6जो मुझसे प्रेम रखते हैं और मेरी आज्ञाओं का पालन करते हैं, उन हजारों-हजार पर करुणा करता हू।
संबंधित पद
- व्यवस्थाविवरण 5:7
‘तू मुझे छोड़ दूसरों को ईश्वर करके न मानना।
- मत्ती 4:10
तब यीशु ने उससे कहा, “हे शैतान, दूर हट, क्योंकि लिखा है, ‘तू प्रभु अपने परमेश्वर को दण्ड्वत कर-और केवल उसी की सेवा कर’।”
- यशायाह 46:9
प्राचीनकाल की बातें स्मरण करो जो आरम्भ ही से हैं, क्योंकि मैं ही परमेश्वर हूँ, अन्य कोई नही। मैं ही परमेश्वर हूँ, और मेरे तुल्य कोई नहीं है।
- व्यवस्थाविवरण 6:5
तू अपने परमेश्वर यहोवा से अपने सारे मन, अपने सारे प्राण, तथा अपनी सारी शक्ति से प्रेम कर।
- व्यवस्थाविवरण 6:14
तुम अन्य देवताओं के अर्थात् अपने चारों ओर की जातियों के किसी देवता के पीछे न चलना,
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).