Loading account

गलातियों 6:7

धोखा न खाओः परमेश्वर ठट्ठों में नहीं उड़ाया जाता, क्योंकि जैसा बोओगे वैसा ही काटोगे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: गलातियों 6

4परन्तु प्रत्येक मनुष्य अपने काम को जांचे-तब उसे दूसरे के विजय में नहीं, परन्तु अपने ही विजय में गर्व करने का अवसर मिलेगा;

5क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति अपना ही बोझ उठाएगा।

6जो वचन की शिक्षा पा रहा है, वह अपने शिक्षक को सभी उत्तम वस्तुओं में साझी बनाए।

7धोखा न खाओः परमेश्वर ठट्ठों में नहीं उड़ाया जाता, क्योंकि जैसा बोओगे वैसा ही काटोगे।

8क्योंकि जो अपने शरीर के लिए बोता है, वह शरीर के द्वारा विनाश की कटनी काटेगा; परन्तु जो पवित्र आत्मा के लिए बोता है, वह पवित्र आत्मा के द्वारा अनन्त जीवन की कटनी काटेगा।

9हम भलाई करने में निरुत्साहित न हों, क्योंकि यदि हम शिथिल न पड़ें तो उचित समय पर कटनी काटेंगे।

10इसलिए जहां तक अवसर मिले सब के साथ भलाई करें, विशेषकर विश्वासी भाइयों के साथ।

पूरा अध्याय पढ़ें: गलातियों 6

संबंधित पद

  • 2 कुरिन्थियों 9:6

    अब मैं यह कहता हूं कि जो थोड़ा बोएगा वह थोड़ा ही काटेगा, और जो अधिक बोएगा वह अधिक काटेगा।

  • होशे 10:12

    अपने लिए धार्मिकता बोओ और करफ़णा की कटनी काटो। अपनी परती भूमि को जोतो, क्योंकि समय आ गया है कि तुम यहोवा के खोजी बनो जिससे वह आकर तुम पर धार्मिकता की वर्षा करे।

  • अय्यूब 4:8

    मैंने तो यह देखा है कि जो अधर्म का खेत जोतते और दुख बोते हैं वे वही काटते है।

  • रोमियों 2:6–10

    परमेश्वर प्रत्येक मनुष्य को उसके कार्यों के अनुसार फल देगा।

  • 1 कुरिन्थियों 15:33

    धोखा न खाओः ‘‘बुरी संगति अच्छे चरित्र को भ्रष्ट कर देती है।’’

  • नीतिवचन 11:18

    दुष्ट मिथ्या की कमाई कमाता है, परन्तु जो धार्मिकता बोता है, वह सच्चा प्रतिफल प्राप्त करता है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).