Loading account

उत्पत्ति 1:26

फिर परमेश्वर ने कहा, “हम मनुष्य को अपने स्वरूप में, अपनी समानता के अनुसार बनाए। और वे समुद्र की मछलियों और आकाश के पक्षियों पर तथा घरेलू पशुओं और सारी पृथ्वी और हर एक रेंगने वाले जन्तु पर जो पृथ्वी पर रेंगता है, प्रभुता करे।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: उत्पत्ति 1

23तब संध्या हुई, फिर सवेरा हुआ। इस प्रकार पांचवां दिन हो गया।

24फिर परमेश्वर ने कहा, “पृथ्वी हर एक जाति के जीवित प्राणी, अर्थात् घरेलू पशु, रेंगनेवाले जन्तु, और पृथ्वी के वन-पशु, उसकी अपनी जाति के अनुसार उत्पन्न करे।” और ऐसा ही हो गया।

25और परमेश्वर ने पृथ्वी के जाति-जाति के वन-पशुओं, जाति-जाति के घरेलू पशुओं, और भूमि पर रेंगेनवाले जाति-जाति के सब जन्तुओं को बनाया। और परमेश्वर ने देखा कि अच्छा है।

26फिर परमेश्वर ने कहा, “हम मनुष्य को अपने स्वरूप में, अपनी समानता के अनुसार बनाए। और वे समुद्र की मछलियों और आकाश के पक्षियों पर तथा घरेलू पशुओं और सारी पृथ्वी और हर एक रेंगने वाले जन्तु पर जो पृथ्वी पर रेंगता है, प्रभुता करे।”

27और परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप में सृजा, अपने ही स्वरूप में परमेश्वर ने उनको सृजा। उसने नर और नारी करके उनकी सृष्टि की।

28परमेश्वर ने उन्हें आशीष दी, और उनसे कहा, “फूलो-फलो और पृथ्वी में भर जाओ और उसे अपने वश में कर लो, और समुद्र की मछलियों तथा आकाश के पक्षियों और पृथ्वी पर चलने-फिरने वाले प्रत्येक जीव-जन्तु पर अधिकार रखो।”

29फिर परमेश्वर ने कहा, “देखो, मैंने समस्त पृथ्वी का प्रत्येक पौधा जो बीज उत्पन्न करता है तथा प्रत्येक पेड़ जिस पर बीज वाले फल होते हैं, तुम्हें दिया है। सब तुम्हारे भोजन के लिए हो।

पूरा अध्याय पढ़ें: उत्पत्ति 1

संबंधित पद

  • कुलुस्सियों 3:10

    और नए मनुष्यत्व को पहिन लिया है जो अपने सृष्टिकर्ता के स्वरूप के अनुसार सत्य ज्ञान प्राप्त करने के लिए नया बनता जाता है।

  • इफिसियों 4:24

    और नए मनुष्यत्व को पहिन लो जो परमेश्वर के अनुरूप सत्य की धार्मिकता और पवित्रता में सृजा गया है।

  • उत्पत्ति 3:22

    तब यहोवा परमेश्वर ने कहा, “देखो, यह मनुष्य भले और बुरे का ज्ञान पाकर हममें से एक के समान हो गया है। अब ऐसा न हो कि वह अपना हाथ बढ़ाकर जीवन के वृक्ष का फल भी तोड़कर खा ले और सदा जीवित रहे”-

  • उत्पत्ति 5:1

    यह आदम की वंशावली का लेख है। जिस दिन परमेश्वर ने मनुष्य की सृष्टि की, उसने अपने ही स्वरूप में उसे बनाया।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).