उत्पत्ति 1:27
और परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप में सृजा, अपने ही स्वरूप में परमेश्वर ने उनको सृजा। उसने नर और नारी करके उनकी सृष्टि की।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: उत्पत्ति 1
24फिर परमेश्वर ने कहा, “पृथ्वी हर एक जाति के जीवित प्राणी, अर्थात् घरेलू पशु, रेंगनेवाले जन्तु, और पृथ्वी के वन-पशु, उसकी अपनी जाति के अनुसार उत्पन्न करे।” और ऐसा ही हो गया।
25और परमेश्वर ने पृथ्वी के जाति-जाति के वन-पशुओं, जाति-जाति के घरेलू पशुओं, और भूमि पर रेंगेनवाले जाति-जाति के सब जन्तुओं को बनाया। और परमेश्वर ने देखा कि अच्छा है।
26फिर परमेश्वर ने कहा, “हम मनुष्य को अपने स्वरूप में, अपनी समानता के अनुसार बनाए। और वे समुद्र की मछलियों और आकाश के पक्षियों पर तथा घरेलू पशुओं और सारी पृथ्वी और हर एक रेंगने वाले जन्तु पर जो पृथ्वी पर रेंगता है, प्रभुता करे।”
27और परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप में सृजा, अपने ही स्वरूप में परमेश्वर ने उनको सृजा। उसने नर और नारी करके उनकी सृष्टि की।
28परमेश्वर ने उन्हें आशीष दी, और उनसे कहा, “फूलो-फलो और पृथ्वी में भर जाओ और उसे अपने वश में कर लो, और समुद्र की मछलियों तथा आकाश के पक्षियों और पृथ्वी पर चलने-फिरने वाले प्रत्येक जीव-जन्तु पर अधिकार रखो।”
29फिर परमेश्वर ने कहा, “देखो, मैंने समस्त पृथ्वी का प्रत्येक पौधा जो बीज उत्पन्न करता है तथा प्रत्येक पेड़ जिस पर बीज वाले फल होते हैं, तुम्हें दिया है। सब तुम्हारे भोजन के लिए हो।
30तथा पृथ्वी के प्रत्येक पशु और आकाश के प्रत्येक पक्षी और पृथ्वी पर चलने-फिरने वाले प्रत्येक जन्तु अर्थात् प्रत्येक जिसमें जीवन का प्राण है-प्रत्येक को भोजन के लिए सब प्रकार के हरे पौधे दिए है।” और वैसा ही हो गया।
संबंधित पद
- मत्ती 19:4
उसने उत्तर दिया, “क्या तुमने नहीं पढ़ा कि सृष्टिकर्ता ने आरम्भ ही से उन्हें नर और नारी बनाया,
- इफिसियों 2:10
क्योंकि हम उसके हाथ की कारीगरी हैं, जो मसीह यीशु में उन भले कार्योर्ं के लिए सृजे गए हैं जिन्हे परमेश्वर ने प्रारम्भ ही से तैयार किया कि हम उन्हें करे।
- उत्पत्ति 5:1–2
यह आदम की वंशावली का लेख है। जिस दिन परमेश्वर ने मनुष्य की सृष्टि की, उसने अपने ही स्वरूप में उसे बनाया।
- मरकुस 10:6
परन्तु सृष्टि के आरम्भ से, परमेश्वर ने उन्हें नर और नारी बनाया।
- उत्पत्ति 2:21–25
अतः यहोवा परमेश्वर ने आदम को गहरी नींद में डाल दिया, और जब वह सो रहा था तो उसने उसकी एक पसली निकालकर उसके स्थान में मांस भर दिया।
- इफिसियों 4:24
और नए मनुष्यत्व को पहिन लो जो परमेश्वर के अनुरूप सत्य की धार्मिकता और पवित्रता में सृजा गया है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).