उत्पत्ति 12:1
तब यहोवा ने अब्राम से कहा, “अपने देश, अपने कुटुम्बियों तथा अपने पिता के घर से उस देश को चला जा, जो मैं तुझे दिखाऊंगा।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: उत्पत्ति 12
1तब यहोवा ने अब्राम से कहा, “अपने देश, अपने कुटुम्बियों तथा अपने पिता के घर से उस देश को चला जा, जो मैं तुझे दिखाऊंगा।
2मैं तुझे एक बड़ी जाति बनाऊंगा, और मैं तुझे आशीष दूंगा और तेरा नाम महान् करूंगा; इसलिए तू आशीष का कारण होगा;
3जो तुझे आशीर्वाद देंगे, मैं उन्हें आशीष दूंगा, तथा जो तुझे शाप दे, मैं उसे शाप दूंगा, और पृथ्वी के सब घराने तुझमें आशीष पाएंगे।”
4यहोवा के इस वचन के अनुसार अब्राम चल पड़ा और लूत भी उसके साथ गया। अब्राम तो पचहत्तर वर्ष का था और उसने हारान से कूच किया।
संबंधित पद
- इब्रानियों 11:8
विश्वास ही से इब्राहीम जब बुलाया गया तो आज्ञा मानकर ऐसे स्थान को चला गया जो उसे उत्तराधिकार में मिलने वाला था। वह नहीं जानता था कि मैं कहां जा रहा हूं, फिर भी चला गया।
- प्रेरितों के काम 7:2–6
तब उसने कहा, ‘‘भाइयों और बुजुर्गो, सुनो! हमारा पिता इब्राहीम हारान में रहने से पहिले जब मेसोपोटामिया में था तो महिमामय परमेश्वर ने उसे दर्शन दिया,
- नहेमायाह 9:7
तू ही यहोवा परमेश्वर है, जिसने अब्राम को चुनकर कसदियों के ऊर नगर में से बाहर निकाला और उसे इब्राहीम नाम दिया।
- यशायाह 51:2
अपने पूर्वज इब्राहीम पर दृष्टि करो और सारा पर भी जिसने पीड़ा में तुम्हें जन्म दिया। जब वह अकेला ही था मैंने उसे बुलाया, तब मैंने उसको आशीष दी और अत्यधिक बढ़ाया।
- यहोशू 24:2–3
तब यहोशू ने सब लोगों से कहा, “इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यह कहता हैः प्राचीनकाल में तुम्हारे पूर्वज इब्राहीम और नाहोर के पिता तेरह आदि, फ़रात नदी के उस पार रहते तथा दूसरे देवताओं की उपासना किया करते थे।
- उत्पत्ति 11:31–32
तेरह अपने पुत्र अब्राम और अपने पौत्र लूत को जो हारान का पुत्र था और अपनी पुत्र-वधू सारै को जो उसके पुत्र अब्राम की पत्नी थी साथ लेकर कसदियों के ऊर नगर से निकल कर कनान देश के लिए रवाना हो गया, पर वे हारान तक ही पहुंचकर वहीं रहने लगे।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).