Loading account

उत्पत्ति 2:7

तब यहोवा परमेश्वर ने आदम को भूमि की मिट्टी से रचा, और उसके नथनों में जीवन का श्वास फूंकाः और आदम जीवित प्राणी बन गया।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: उत्पत्ति 2

4आकाश और पृथ्वी के सृजे जाने का अर्थात् जिस दिन यहोवा परमेश्वर ने पृथ्वी और आकाश को बनाया उसका विवरण यह हैः

5उस समय मैदान का कोई पौधा पृथ्वी पर न था, और न ही मैदान का कोई पौधा उगा था, क्योंकि यहोवा परमेश्वर ने पृथ्वी पर जल नहीं बरसाया था, और भूमि पर खेती करने के लिए कोई मनुष्य भी नहीं था।

6परन्तु पृथ्वी से कुहरा उठता था जिससे भूमि की सारी सतह सिंच जाती थी।

7तब यहोवा परमेश्वर ने आदम को भूमि की मिट्टी से रचा, और उसके नथनों में जीवन का श्वास फूंकाः और आदम जीवित प्राणी बन गया।

8तब यहोवा परमेश्वर ने पूर्व की ओर अदन में एक वाटिका लगाई, और उसमें आदम को जिसे उसने बनाया था, रखा।

9और यहोवा परमेश्वर ने सब प्रकार के वृक्ष जो देखने में मनोहर और खाने के लिए अच्छे थे, भूमि से उगाए, और वाटिका के बीच में जीवन के वृक्ष को तथा भले-बुरे के ज्ञान के वृक्ष को भी लगाया।

10वाटिका को सींचने के लिए अदन में से एक नदी बहती थी जो आगे बहकर चार नदियों में विभाजित हो जाती थी।

पूरा अध्याय पढ़ें: उत्पत्ति 2

संबंधित पद

  • सभोपदेशक 12:7

    तब मिट्टी जैसी थी, वैसी ही मिट्टी में मिल जाएगी, और आत्मा अपने देने वाले परमेश्वर के पास लौट जाएगा।

  • 1 कुरिन्थियों 15:45

    इसलिए यह लिखा है, ‘‘पहला मनुष्य, आदम, जीवित प्राणी बना,’’ और अन्तिम आदम जीवनदायक आत्मा।

  • अय्यूब 33:4

    परमेश्वर के आत्मा ने मुझे सृजा है, तथा सर्वशक्तिमान् की श्वास मुझे जीवन देती है।

  • यशायाह 64:8

    परन्तु हे यहोवा, तू तो हमारा पिता है। हम मिट्टी हैं और तू हमारा कुम्हार है-हम सबके सब तेरे हाथ के कार्य है।

  • प्रेरितों के काम 17:25

    और न ही मनुष्यों के हाथों से उसकी सेवा-टहल होती है, मानो कि उसे किसी बात की आवश्यकता हो, क्योंकि वह स्वयं सब को जीवन, -शवास और सब कुछ प्रदान करता है।

  • 1 कुरिन्थियों 15:47

    पहला मनुष्य पृथ्वी से है अर्थात् पार्थिव, दूसरा मनुष्य स्वर्ग से है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).