Loading account

उत्पत्ति 22:8

इब्राहीम ने कहा, “बेटा, होमबलि के लिए मेमने का प्रबन्ध परमेश्वर स्वयं ही करेगा।” अतः वे दोनों साथ-साथ आगे बढ़े।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: उत्पत्ति 22

5इब्राहीम ने अपने सेवकों से कहा, “तुम गदहे के पास यहीं ठहरो, और मैं और यह लड़का वहां जाकर आराधना करेंगे और फिर तुम्हारे पास लौट आएंगे।”

6और इब्राहीम ने होमबलि की लकड़ी अपने पुत्र इसहाक के ऊपर लादी, और आग और छुरी अपने हाथ में ले ली। और वे दोनों साथ -साथ आगे चल दिए।

7इसहाक ने अपने पिता इब्राहीम से कहा, “पिताजी” उसने कहा, “हां, बेटा?” वह बोला, “देख, आग और लकड़ी तो है पर होमबलि के लिए मेमना कहां है?”

8इब्राहीम ने कहा, “बेटा, होमबलि के लिए मेमने का प्रबन्ध परमेश्वर स्वयं ही करेगा।” अतः वे दोनों साथ-साथ आगे बढ़े।

9जब वे उस स्थान पर पहुंचे जिसके विषय में परमेश्वर ने उसे बताया था तो इब्राहीम ने वहां एक वेदी बनाई और उस पर लकड़ियां रख दीं तथा अपने पुत्र इसहाक को बांधकर वेदी पर लकड़ियों के ऊपर रख दिया।

10तब इब्राहीम ने अपने बेटे को बलि चढ़ाने के लिए अपना हाथ बढ़ाकर छुरी उठा ली।

11तब यहोवा के दूत ने स्वर्ग से उसे पुकारकर कहा, “इब्राहीम, हे इब्राहीम!” उसने उत्तर दिया, “देख, मैं यहां हू।”

पूरा अध्याय पढ़ें: उत्पत्ति 22

संबंधित पद

  • यूहन्ना 1:36

    और उसने यीशु को जाते हुए देखकर कहा, “देखो, परमेश्वर का मेमना!”

  • यूहन्ना 1:29

    दूसरे दिन उसने यीशु को अपनी ओर आते देखकर कहा, “देखो, परमेश्वर का मेमना जो जगत का पाप उठा ले जाता है।

  • प्रकाशितवाक्य 5:12

    और वे ऊंची आवाज़ से कह रहे थे, “वध किया हूआ मेमना सामर्थ्य, धन, बुद्धि, शक्ति, आदर, महिमा और धन्यवाद के योग्य है।”

  • प्रकाशितवाक्य 13:8

    पृथ्वी के सब निवासी उसकी पूजा करेंगे, अर्थात् प्रत्येक व्यक्ति जिसका नाम उस मेमने के जीवन की पुस्तक में जो जगत की उत्पत्ति के समय से घात किया गया है नहीं लिखा गया है।

  • उत्पत्ति 18:14

    क्या यहोवा के लिए कुछ भी असम्भव है? मैं निर्धारित समय पर अर्थात् अगले वर्ष इसी समय तेरे पास फिर आऊंगा-और सारा की गोद में एक पुत्र होगा।”

  • मत्ती 19:26

    यीशु ने उनकी ओर देखकर कहा, “मनुष्यों के लिए यह असम्भव है, परन्तु परमेश्वर के लिए सब कुछ सम्भव है।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).