Loading account

उत्पत्ति 28:15

और सुन, मैं तेरे साथ हूं, और जहां कहीं तू जाएगा, मैं तेरी रक्षा करूंगा, और तुझे इस देश में लौटा ले आऊंगा, क्योंकि जो प्रतिज्ञा मैंने तुझ से की है, जब तक उसे पूरी न कर लूं, तब तक तुझे नहीं छोडूंगा।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: उत्पत्ति 28

12तब उसने स्वप्न में देखा कि एक सीढ़ी पृथ्वी पर खड़ी है जिसका दूसरा सिरा स्वर्ग तक पहुंचा हुआ है; और देखो, परमेश्वर के दूत उस पर से चढ़ और उतर रहे है।

13और देखो, यहोवा उसके ऊपर खड़ा है और कह रहा है, “मैं तेरे दादा इब्राहीम का परमेश्वर, और इसहाक का परमेश्वर यहोवा हू। जिस भूमि पर तू लेटा है उसे मैं तुझे और तेरे वंश को दूंगा।

14तेरा वंश धूलि-कण के सदृश असंख्य होगा, और उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम में फैल जाएगा, तथा तेरे और तेरे वंश के द्वारा पृथ्वी के समस्त कुटुम्ब आशीष पाएंगे।

15और सुन, मैं तेरे साथ हूं, और जहां कहीं तू जाएगा, मैं तेरी रक्षा करूंगा, और तुझे इस देश में लौटा ले आऊंगा, क्योंकि जो प्रतिज्ञा मैंने तुझ से की है, जब तक उसे पूरी न कर लूं, तब तक तुझे नहीं छोडूंगा।”

16तब याकूब नींद से जाग उठा और कहने लगा, “निश्चय इस स्थान में यहोवा है, और मैं इस बात को न जानता था।”

17वह डर गया और बोला, “यह स्थान कितना भयानक है। यह परमेश्वर के घर के सिवाय और कुछ नहीं हो सकता, वरन् यह स्वर्ग का द्वार ही है।”

18सुबह याकूब तड़के उठा, और उस पत्थर को जिसे उसने अपने सिरहाने रखा था, लेकर स्तम्भ के समान खड़ा किया तथा उसके ऊपरी सिरे पर तेल डाला।

पूरा अध्याय पढ़ें: उत्पत्ति 28

संबंधित पद

  • यहोशू 1:5

    तेरे जीवन भर कोई भी मनुष्य तेरे सामने ठहर नहीं सकेगा। जिस प्रकार मैं मूसा के साथ रहा उसी प्रकार तेरे साथ भी रहूंगा। न तो मैं तुझे धोखा दूंगा और न त्यागूंगा।

  • यशायाह 41:10

    मत डर, क्योंकि मैं तेरे संग हू। इधर-उधर मत ताक, क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर हू। मैं तुझे दृढ़ करूंगा और निश्चय ही तेरी सहायता करूंगा, और अपने धर्ममय दाहिने हाथ से तुझे सम्भाले रहूंगा।

  • यिर्मयाह 1:19

    वे तेरे विरफ़द्ध उठकर लड़ेंगे पर तुझ पर विजयी नहीं होंगे, क्योंकि बचाने के लिए मैं तेरे साथ हूं,” यहोवा की यही वाणी है।

  • व्यवस्थाविवरण 31:6

    तू हियाव बांध और दृढ़ हो उनसे न डर और न भयभीत हो, क्योंकि तेरे संग चलने वाला तेरा परमेश्वर यहोवा है। वह तुझको धोखा न देगा और न छोड़ेगा।”

  • उत्पत्ति 26:24

    उसी रात यहोवा ने उसे दर्शन देकर कहा, “मैं तेरे पिता इब्राहीम का परमेश्वर हू। मत डर, क्योंकि मैं तेरे साथ हू। मैं अपने दास इब्राहीम के कारण तुझे आशीष दूंगा, और तेरे वंश को बहुत बढ़ाऊंगा।”

  • उत्पत्ति 31:3

    तब यहोवा ने याकूब से कहा, “अपने पूर्वजों के देश और अपने सम्बन्धियों के पास लौट जा और मैं तेरे साथ रहूंगा।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).