उत्पत्ति 3:15
और मैं तेरे और इस स्त्री के बीच में, तथा तेरे वंश और इसके वंश के बीच में, बैर उत्पन्न करूंगाः वह तेरे सिर को कुचलेगा, और तू उसकी एड़ी को डसेगा।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: उत्पत्ति 3
12आदम ने कहा, “जिस स्त्री को तूने मेरे साथ रहने को दिया है उसी ने उस वृक्ष का फल मुझे दिया, और मैंने खाया।”
13तब यहोवा परमेश्वर ने स्त्री से कहा, “तूने यह क्या किया?” स्त्री ने कहा, “सर्प ने मुझे बहका दिया, और मैंने खाया।”
14तब यहोवा परमेश्वर ने सर्प से कहा, “इसलिए कि तूने यह किया है, तू सब घरेलू पशुओं और प्रत्येक वन-पशु से अधिक शापित हैः तू पेट के बल चला करेगा, और जीवन भर मिट्टी चाटा करेगा।
15और मैं तेरे और इस स्त्री के बीच में, तथा तेरे वंश और इसके वंश के बीच में, बैर उत्पन्न करूंगाः वह तेरे सिर को कुचलेगा, और तू उसकी एड़ी को डसेगा।”
16स्त्री से उसने कहा, “मैं तेरी प्रसव-पीड़ा को अधिक बढ़ाऊंगा। तू पीड़ा में ही बच्चे उत्पन्न करेगी, फिर भी तेरी लालसा तेरे पति के लिए होगी, और वह तुझ पर प्रभुता करेगा।”
17तब आदम से उसने कहा, “क्योंकि तूने अपनी पत्नी की बात मानकर उस वृक्ष का फल खाया जिसके लिए मैंने आज्ञा देकर कहा था कि तू उसमें से न खाना, इसलिए भूमि तेरे कारण शापित है। तू उसकी उपज जीवन भर कठिन परिश्रम के साथ खाया करेगा।
18वह तेरे लिए कांटे और ऊंटकटारे उगाएगी, और तू खेत का साग-पात ही खाया करेगा।
संबंधित पद
- रोमियों 16:20
शान्ति का परमेश्वर शीघ्र शैतान को तुम्हारे पैरों तले कुचलवा देगा। हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम्हारे साथ हो।
- 1 यूहन्ना 3:8
जो पाप करता है वह शैतान से है, क्योंकि शैतान आरम्भ से ही पाप करता आया है। परमेश्वर का पुत्र इस अभिप्राय से प्रकट हुआ कि वह -शैतान के कार्य को नष्ट करे।
- प्रकाशितवाक्य 12:17
और अजगर स्त्री पर क्रोधित हुआ; और उसकी -शेष सन्तान से जो परमेश्वर की आज्ञा मानती है, और यीशु की गवाही पर स्थिर है, युद्ध करने निकला।
- यशायाह 7:14
इसलिए प्रभु आप ही तुम्हें एक चिह्न देगाः देखो, एक कुंवारी गर्भवती होगी, वह एक पुत्र को जन्म देगी, और उसका नाम इम्मानुएल रखेगी।
- इब्रानियों 2:14–15
अतः जिस प्रकार बच्चे मांस और लहू में सहभागी हैं, तो वह आप भी उसी प्रकार उनमें सहभागी हो गया, कि मृत्यु के द्वारा उसको जिसे मृत्यु पर शक्ति मिली है, अर्थात् शैतान को, शक्तिहीन कर दे,
- गलातियों 4:4
परन्तु जब समय पूरा हुआ तो परमेश्वर ने अपने पुत्र को भेजा जो स्त्री से उत्पन्न हुआ और व्यवस्था के अधीन उत्पन्न हुआ,
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).