उत्पत्ति 8:22
जब तक पृथ्वी बनी रहेगी, तब तकः बोनी और कटनी, सर्दी और गर्मी, ग्रीष्म और शरद, दिन और रात, समाप्त न होंगे।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: उत्पत्ति 8
19और सब जंगली पशु, सब रेंगने वाले जन्तु, तथा पक्षी, और पृथ्वी पर चलने-फिरने वाले सब जीव-जन्तु अपनी-अपनी जाति के अनुसार जहाज में से निकल आए।
20तब नूह ने यहोवा के लिए एक वेदी बनाई और प्रत्येक शुद्ध पशु और प्रत्येक शुद्ध पक्षी की जाति में से लेकर वेदी पर होमबलियां चढ़ाईं।
21और यहोवा ने सुखदायक सुगन्ध पाकर अपने मन में कहा, “मैं फिर कभी मनुष्य के कारण पृथ्वी को शाप न दूंगा, यघपि बचपन से मनुष्य के मन में जो कुछ उत्पन्न होता है वह बुरा ही होता है। जैसा मैंने प्रत्येक प्राणी को अब नष्ट किया है, वैसा फिर कभी न करूंगा।
22जब तक पृथ्वी बनी रहेगी, तब तकः बोनी और कटनी, सर्दी और गर्मी, ग्रीष्म और शरद, दिन और रात, समाप्त न होंगे।”
संबंधित पद
- याकूब 5:7
इसलिए हे भाइयो, प्रभु के आगमन तक धैर्य रखो। देखो, कृजक भूमि की मूल्यवान उपज के लिए प्रथम और अन्तिम वर्षा होने तक धैर्य बांधे ठहरा रहता है।
- यिर्मयाह 5:24
वे अपने हृदय में यह नहीं कहते, “आओ, हम परमेश्वर यहोवा की ओर फिरें जो मौसम के अनुसार वर्षा देता है अर्थात् शरद और वसन्त की वर्षा, जो हमारे लिए कटनी के नियुक्त सप्ताह निर्धारित करता है।”
- यिर्मयाह 31:35
यहोवा, जिसने दिन के प्रकाश के लिए सूर्य और रात्रि के प्रकाश के लिए चांद और तारों के नियम निर्धारित किए हैं, जो समुद्र में हलचल मचाता है कि उसकी लहरें गरजती हैं और जिसका नाम सेनाओं का यहोवा है, यों कहता हैः
- श्रेष्ठगीत 2:11–12
देख, शीत ट्टतु बीत गई है और वर्षा आकर चली गई है।
- यिर्मयाह 33:20–26
“यहोवा यों कहता है, ‘यदि तुम मेरी वाचा जो मैंने दिन के और रात के विषय में बांधी है, तोड़ सको कि दिन और रात अपने-अपने निर्धारित समयों पर न हों,
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).