Loading account

इब्रानियों 4:15

क्योंकि हमारा ऐसा महायाजक नहीं जो हमारी निर्बलताओं में हमसे सहानुभूति न रख सके। वह तो सब बातों में हमारे ही समान परखा गया, फिर भी निज्पाप निकला।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: इब्रानियों 4

12क्योंकि परमेश्वर का वचन जीवित, प्रबल और किसी भी दोधारी तलवार से तेज़ है। वह प्राण और आत्मा, जोड़ों और गूदे, दोनों को आरपार बेधता और मन के विचारों तथा भावनाओं को परखता है।

13जिसको हमें लेखा देना है, उसकी दृष्टि में कोई भी प्राणी छिपा नही। उसकी आंखों के सामने सब कुछ खुला और नग्न है।

14जबकि हमारा ऐसा बड़ा महायाजक है जो स्वर्गों में से होकर गया, अर्थात् परमेश्वर का पुत्र यीशु, तो आओ, हम अपने अंगीकार को दृढ़ता से थामे रहे।

15क्योंकि हमारा ऐसा महायाजक नहीं जो हमारी निर्बलताओं में हमसे सहानुभूति न रख सके। वह तो सब बातों में हमारे ही समान परखा गया, फिर भी निज्पाप निकला।

16अतः हम साहस के साथ अनुग्रह के सिंहासन के निकट आएं कि हम पर दया हो और अनुग्रह पाएं कि आवश्यकता के समय हमारी सहायता हो।

पूरा अध्याय पढ़ें: इब्रानियों 4

संबंधित पद

  • इब्रानियों 2:17–18

    इस कारण उसके लिए यह आवश्यक हुआ कि सब बातों में अपने भाइयों के समान बने, जिससे कि वह परमेश्वर से सम्बन्धित बातों में दयालु और विश्वासयोग्य महायाजक हो सके और लोगों के पापों का प्रायशिचत करे।

  • 2 कुरिन्थियों 5:21

    जो पाप से अनजान था, उसी को उसने हमारे लिए पाप ठहराया कि हम उसमें परमेश्वर की धार्मिकता बन जाए।

  • यशायाह 53:4–5

    निश्चय उसने हमारी पीड़ाओं को आप सह लिया और हमारे दुखों को उठा लिया। फिर भी हमने उसे परमेश्वर का मारा-कूटा और दुर्दशा में पड़ा हुआ समझा।

  • 1 यूहन्ना 3:5

    तुम जानते हो कि वह इसलिए प्रकट हुआ कि पापों को हर ले जाए; और उसमें कोई भी पाप नही।

  • 1 पतरस 2:22

    उसने न तो कोई पाप किया और न उसके मुंह से छल की कोई बात निकली।

  • फिलिप्पियों 2:7–8

    उसने अपने आप को ऐसा शून्य कर दिया कि दास का स्वरूप धारण कर मनुष्य की समानता में हो गया।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).