यशायाह 40:29
वह थके हुए को बल और शक्तिहीन को सामर्थ्य से भर देता है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यशायाह 40
26अपनी आंखें उठाकर देखो कि किसने इन तारागणों की सृष्टि की है, कौन उनके गणों में से एक-एक की अगुवाई करता, और उन सबको नाम ले-लेकर बुलाता है। उसके विशाल सामर्थ्य और उसकी महाशक्ति के कारण उनमें से एक भी न छूटेगा।
27हे याकूब, तू क्यों कहने पाए और हे इस्राएल, तू क्यों दावे के साथ कहे कि मेरा मार्ग यहोवा से छिपा है, मेरा परमेश्वर मेरे न्याय की कुछ भी चिन्ता नहीं करता?
28क्या तुम नहीं जानते? क्या तुमने नहीं सुना? यहोवा सनातन परमेश्वर और समस्त पृथ्वी का सृष्टिकर्ता है। वह न थकता, न श्रमित होता है। उसकी बुद्धि अगम है।
29वह थके हुए को बल और शक्तिहीन को सामर्थ्य से भर देता है।
30तरुण तो थकते और श्रमित हो जाते हैं, और जवान ठोकर खाकर गिरते हैं,
31परन्तु जो यहोवा की बाट जोहते हैं वे नया बल प्राप्त करते जाएंगे, वे उकाबों के समान पंख फैलाकर ऊंचाई पर उड़ेंगे वे दौड़ेंगे और श्रमित न होंगे, वे चलेंगे पर थकेंगे नही।
संबंधित पद
- यशायाह 41:10
मत डर, क्योंकि मैं तेरे संग हू। इधर-उधर मत ताक, क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर हू। मैं तुझे दृढ़ करूंगा और निश्चय ही तेरी सहायता करूंगा, और अपने धर्ममय दाहिने हाथ से तुझे सम्भाले रहूंगा।
- फिलिप्पियों 4:13
जो मुझे सामर्थ प्रदान करता है, उसके द्वारा मैं सब कुछ कर सकता हू।
- 2 कुरिन्थियों 12:9–10
और उसने मुझ से कहा, “मेरा अनुग्रह तेरे लिए पर्याप्त है, क्योंकि मेरा सामर्थ्य निर्बलता में सिद्ध होता है।” अतः मैं सहर्ष अपनी निर्बलताओं पर घमण्ड करूंगा। जिससे कि मसीह का सामर्थ्य मुझमें निवास करे।
- कुलुस्सियों 1:11
और उसकी महिमामय शक्ति के अनुसार सब प्रकार की सामर्थ से बलवन्त बन सको जिस से हर प्रकार की दृढ़ता और धैर्य प्राप्त कर सको,
- जकर्याह 10:12
मैं उन्हें यहोवा में सामर्थी करूंगा, और वे उसके नाम से चले-फिरेंगे,” यहोवा की यही वाणी है।
- यिर्मयाह 31:25
क्योंकि मैं थके हुओं को विश्राम दूंगा और सब दुखियों को सुख से भर दूंगा।”
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).