यशायाह 43:2
जब तू जल में से होकर जाए, मैं तेरे संग-संग रहूंगा, और जब तू नदियों में से होकर चले, वे तुझे न डुबाएंगी। जब तू अग्नि में से होकर चले तो वह तुझे न झुलसाएगी, न ही उसकी लौ तुझे जलाने पाएगी।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यशायाह 43
1परन्तु अब, हे याकूब, तेरा सृष्टिकर्ता- हे इस्राएल, तेरा सृजनहार यहोवा यों कहता है, “मत डर, क्योंकि मैंने तुझे छुड़ा लिया है; मैंने तुझे नाम लेकर बुलाया है, तू मेरा ही है!
2जब तू जल में से होकर जाए, मैं तेरे संग-संग रहूंगा, और जब तू नदियों में से होकर चले, वे तुझे न डुबाएंगी। जब तू अग्नि में से होकर चले तो वह तुझे न झुलसाएगी, न ही उसकी लौ तुझे जलाने पाएगी।
3क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर यहोवा हूँ, इस्राएल का पवित्र, तेरा उद्धारकर्ता हू। तेरी छुड़ौती के लिए मैंने मिस्र को तथा तेरे बदले इथियोपिया और सबा को दिया है।
4तू मेरी दृष्टि में अनमोल और प्रतिष्ठित है और मैं तुझ से प्रेम करता हूं, इसलिए मैं तेरे बदले मनुष्य, वरन् तेरे जीवन के बदले राज्य-राज्य के लोग दे दूंगा।
5मत डर, क्योंकि मैं तेरे साथ हूं: मैं तेरे वंश को पूर्व से ले आऊंगा और पश्चिम से भी इकट्ठा करूंगा।
संबंधित पद
- यशायाह 41:10
मत डर, क्योंकि मैं तेरे संग हू। इधर-उधर मत ताक, क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर हू। मैं तुझे दृढ़ करूंगा और निश्चय ही तेरी सहायता करूंगा, और अपने धर्ममय दाहिने हाथ से तुझे सम्भाले रहूंगा।
- यहोशू 1:9
क्या मैंने तुझे आज्ञा नहीं दी है? हियाव बांध और दृढ़ हो। न डर और न हताश हो, क्योंकि जहां-जहां भी तू जाए वहां-वहां तेरा प्रभु परमेश्वर तेरे साथ रहेगा।”
- दानिय्येल 3:25–27
तब उसने कहा, “देखो, मैं चार पुरफ़षों को आग में खुला हुआ और बिना किसी हानि के चलते-फिरते देखता हूं और चौथे का रूप देव-सम है।
- 2 कुरिन्थियों 12:9–10
और उसने मुझ से कहा, “मेरा अनुग्रह तेरे लिए पर्याप्त है, क्योंकि मेरा सामर्थ्य निर्बलता में सिद्ध होता है।” अतः मैं सहर्ष अपनी निर्बलताओं पर घमण्ड करूंगा। जिससे कि मसीह का सामर्थ्य मुझमें निवास करे।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).