यशायाह 45:22
हे पृथ्वी के छोर-छोर के सब लोगो मेरी ओर फिरो और उद्धार पाओ, क्योंकि मैं ही परमेश्वर हूं, अन्य कोई नही।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यशायाह 45
19मैंने न तो किसी गुप्त स्थान में और न ही किसी अन्धकारमय देश में बातें कीं, न मैंने याकूब के वंश से कहा कि मुझे व्यर्थ ही ढूंढो। मैं यहोवा धार्मिकता की बातें कहता हूं और जो बातें सत्य हैं उन्हीं को प्रकट करता हू।
20“हे जाति-जाति के शेष बचे लोगो, इकट्ठे होकर आओ, एक साथ मिलकर निकट आओ। उन्हें कुछ भी ज्ञान नही। वे अपनी लकड़ी की मूर्तियों को लिए फिरते और ऐसे देवता से प्रार्थना करते हैं जो उद्धार कर ही नहीं सकता।
21तुम्हें जो कहना है कह दो-हां, वे आपस में सम्मति करे। किसने प्राचीनकाल से यह प्रचार किया? किसने पूर्व में ही इसकी घोषणा की? क्या मैं यहोवा ही ने यह नहीं किया? मुझे छोड़ कोई अन्य परमेश्वर नहीं जो धर्मी परमेश्वर और उद्धारकर्त्ता हो। मुझे छोड़ और कोई नहीं है।
22हे पृथ्वी के छोर-छोर के सब लोगो मेरी ओर फिरो और उद्धार पाओ, क्योंकि मैं ही परमेश्वर हूं, अन्य कोई नही।
23मैंने अपनी ही शपथ खाई, मेरे मुख से धार्मिकता में ही यह वचन निकला है जो नहीं टलने काः प्रत्येक घुटना मेरे आगे टिकेगा और प्रत्येक जीभ मेरी ही निष्ठा की शपथ खाएगी।
24वे मेरे विषय में कहेंगे, ‘केवल यहोवा ही में धार्मिकता और सामर्थ्य है।’” लोग उसके पास आएंगे, और जो उससे क्रोधित थे, उन सब को लज्जित होना पड़ेगा।
25इस्राएल के सारे वंशज यहोवा में ही धर्मी ठहरेंगे और उस पर गर्व करेंगे।
संबंधित पद
- यूहन्ना 6:40
क्योंकि मेरे पिता की इच्छा यह है कि प्रत्येक जो पुत्र को देखता है, और उसपर विश्वास करता है, वह अनन्त जीवन पाए, और मैं स्वयं अन्तिम दिन उसे जिला उठाऊंगा।”
- मीका 7:7
परन्तु मैं तो यहोवा की ओर से ही ताकूंगा, और उद्धारकर्ता परमेश्वर की बाट जोहता रहूंगा और मेरा परमेश्वर मेरी सुनेगा।
- इब्रानियों 12:2
और विश्वास के कर्ता और सिद्ध करने वाले यीशु की ओर अपनी दृष्टि लगाए रहें, जिसने उस आनन्द के लिए जो उसके सामने रखा था, लज्जा की कुछ चिन्ता न करके क्रूस का दुख सहा, और परमेश्वर के सिंहासन की दाहिनी ओर जा बैठा।
- गिनती 21:8–9
तब यहोवा ने मूसा से कहा, “एक विषैला सर्प बनाकर खम्भे पर लटका और ऐसा होगा कि सर्प से डसा हुआ हर एक व्यक्ति जो उसे देखेगा वह जीवित रहेगा।”
- जकर्याह 12:10
“फिर मैं दाऊद के घराने और यरूशलेम के निवासियों पर अनुग्रह और प्रार्थना का आत्मा उंडेलूंगा जिससे वे मुझे, जिसे उन्होंने बेधा है, ताकेंगे तथा उसके लिए ऐसा विलाप करेंगे जैसा कोई अपने एकलौते पुत्र के लिए विलाप करता, और वे उसके लिए ऐसा फूट-फूटकर रोएंगे जैसा पहलौठे के लिए फूट-फूट कर रोते है।
- यूहन्ना 3:13–16
और कोई स्वर्ग पर नहीं चढ़ा, केवल वही जो स्वर्ग से उतरा, अर्थात् मनुष्य का पुत्र।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).