यशायाह 7:14
इसलिए प्रभु आप ही तुम्हें एक चिह्न देगाः देखो, एक कुंवारी गर्भवती होगी, वह एक पुत्र को जन्म देगी, और उसका नाम इम्मानुएल रखेगी।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यशायाह 7
11“अपने परमेश्वर यहोवा से अपने लिए कोई चिह्न मांग, चाहे वह अधोलोक जैसा गहरा या आकाश जैसा ऊंचा हो।”
12परन्तु आहाज ने कहा, “मैं न तो मांगूंगा, और न यहोवा की परीक्षा लूंगा!”
13तब उसने कहा, “हे दाऊद के घराने, सुन। क्या मनुष्यों को उकता देना छोटी बात समझ कर अब तुम मेरे परमेश्वर को भी उकता दोगे?
14इसलिए प्रभु आप ही तुम्हें एक चिह्न देगाः देखो, एक कुंवारी गर्भवती होगी, वह एक पुत्र को जन्म देगी, और उसका नाम इम्मानुएल रखेगी।
15जब तक वह बुरे को त्यागना और भले को ग्रहण करना न जाने तब तक वह दही और मधु खाएगा।
16क्योंकि इससे पूर्व कि वह लड़का बुरे को त्यागना और भले को ग्रहण करना जाने, वह देश जिसके दोनों राजाओं से तू आतंकित है, निर्जन हो जाएगा।
17यहोवा तुझ पर, तेरी प्रजा पर और तेरे पिता के घराने पर ऐसे दिनों को ले आएगा कि जब से एप्रैम यहूदा से अलग हो गया, तब से वैसे दिन कभी नहीं आए-अर्थात् अश्शूर के राजा के दिन।”
संबंधित पद
- मत्ती 1:23
“देखो, एक कुंवारी गर्भवती होगी, वह एक पुत्र को जन्म देगी और उसका नाम इम्मानुएल रखा जाएगा,” जिसका अर्थ है, ‘परमेश्वर हमारे साथ’।
- यशायाह 9:6
क्योंकि हमारे लिए एक बालक उत्पन्न होगा, हमें एक पुत्र दिया जाएगा; और प्रभुता उसके कांधे पर होगी, और उसका नाम अद्भुत युक्ति करने वाला, पराक्रमी परमेश्वर, अनन्तकाल का पिता, और शान्ति का राजकुमार रखा जाएगा।
- लूका 1:31
देख, तू गर्भवती होगी और एक पुत्र को जन्म देगी, और तू उसका नाम यीशु रखना।
- यूहन्ना 1:1–2
आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था।
- यूहन्ना 1:14
और वचन देहधारी हुआ, और हमारे बीच में निवास किया, और हमने उसकी ऐसी महिमा देखी जैसी पिता के इकलौते की महिमा जो अनुग्रह और सच्चाई से परिपूर्ण हो।
- लूका 1:35
स्वर्गदूत ने उससे कहा, “पवित्र आत्मा तुझ पर उतरेगा और परमप्रधान का सामर्थ्य तुझपर आच्छादित होगा। इसी कारण वह पवित्र जो उत्पन्न होगा, परमेश्वर का पुत्र कहलाएगा।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).