Loading account

याकूब 1:19

हे मेरे प्रिय भाइयो, यह तो तुम जानते ही हो। अतः प्रत्येक व्यक्ति सुनने के लिए तो तत्पर, बोलने में धीरजवन्त, और क्रोध करने में धीमा हो।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: याकूब 1

16मेरे प्रिय भाइयो, धोखा न खाओ।

17प्रत्येक अच्छी वस्तु और हर एक उत्तम दान तो ऊपर ही से है, और ज्योतियों के पिता की ओर से मिलता है, जो कभी बदलता नहीं और न छाया के समान परिवर्तनशील है।

18उसने अपनी ही इच्छा से सत्य के वचन के द्वारा हमें जन्म दिया जिस से हम उसके सृजे गए प्राणियों में मानो प्रथम फल हो।

19हे मेरे प्रिय भाइयो, यह तो तुम जानते ही हो। अतः प्रत्येक व्यक्ति सुनने के लिए तो तत्पर, बोलने में धीरजवन्त, और क्रोध करने में धीमा हो।

20क्योंकि मनुष्य का क्रोध परमेश्वर की धार्मिकता का निर्वाह नहीं कर सकता।

21इसलिए सारी मलिनता तथा समस्त दुष्टता को दूर करके उस वचन को नम्रतापूर्वक ग्रहण कर लो जो तुम में बोया गया है और जो तुम्हारे प्राणों को बचा सकता है।

22परन्तु अपने आप को वचन पर चलने वाले प्रमाणित करो, न कि केवल सुनने वाले जो स्वयं को धोखा देते है।

पूरा अध्याय पढ़ें: याकूब 1

संबंधित पद

  • नीतिवचन 17:27

    जो अपने शब्दों पर संयम रखता है वह ज्ञानवान है, और जो शांत चित्त का होता है, वह समझदार मनुष्य है।

  • नीतिवचन 21:23

    जो अपने मुंह और जीभ को वश में रखता है, वह अपने प्राण को विपत्तियों से बचाता है।

  • नीतिवचन 14:29

    जो क्रोध करने में विलम्ब करता है, वह बड़ा समझदार है, परन्तु जो शीघ्र क्रोध करता है, वह मूर्खता को बढ़ाता है।

  • नीतिवचन 10:19

    जहाँ बहुत बातें होती हैं, वहीं अपराध भी अवश्य होता है, पर जो अपने होंठों पर लगाम लगाता है, वह बुद्धिमान है।

  • नीतिवचन 18:13

    जो बिना बात सुने उत्तर देता है, उसके लिए यह मूर्खता और लज्जा की बात है।

  • इफिसियों 4:26

    क्रोध तो करो पर पाप न करो। तुम्हारा क्रोध सूर्य अस्त होने तक बना न रहे।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).