Loading account

याकूब 4:8

परमेश्वर के निकट आओ तो वह भी तुम्हारे निकट आएगा। हे पापियो, अपने हाथ शुद्ध करो। और हे दुचित्तो, अपने हृदयों को पवित्र करो।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: याकूब 4

5या तुम सोचते हो कि पवित्रशास्त्र व्यर्थ ही यह कहता हैः “उस आत्मा को जिसे परमेश्वर ने हमारे भीतर निवास करने के लिए बनाया है, क्या वह उसकी बड़ी ईर्ष्या से कामना नहीं करता?”

6वरन् वह और भी अधिक अनुग्रह देता है। इसलिए कहता है, “परमेश्वर घमण्डियों का विरोध करता पर दीन लोगों पर अनुग्रह करता है।”

7इसलिए परमेश्वर के अधीन हो जाओ। शैतान का सामना करो तो वह तुम्हारे पास से भाग जाएगा।

8परमेश्वर के निकट आओ तो वह भी तुम्हारे निकट आएगा। हे पापियो, अपने हाथ शुद्ध करो। और हे दुचित्तो, अपने हृदयों को पवित्र करो।

9शोकित होओ, विलाप करो और रोओ। तुम्हारी हंसी आंसुओं में, और तुम्हारा हर्ष, विषाद में बदल जाए।

10प्रभु के सामने दीन बनो तो वह तुम्हें प्रतिज्ठित करेगा।

11हे भाइयो, एक दूसरे के विरोध में न बोलो। जो अपने भाई के विरुद्ध बोलता या उस पर दोष लगाता है, वह व्यवस्था के विरुद्ध बोलता है और व्यवस्था पर दोष लगाता है। पर यदि तुम व्यवस्था पर दोष लगाते हो तो तुम उस पर चलने वाले नहीं वरन् उसके न्यायी ठहरे।

पूरा अध्याय पढ़ें: याकूब 4

संबंधित पद

  • इब्रानियों 10:22

    तो आओ, हम सच्चे मन और पूर्ण विश्वास के साथ, और विवेक का दोष दूर करने के लिए हृदय पर छिड़काव लेकर, और देह को शुद्ध जल से धुलाकर, परमेश्वर के समीप आए।

  • मलाकी 3:7

    “अपने पूर्वजों के दिनों से तुम लोग मेरी विधियों से हटते आए हो, और तुमने उनका पालन नहीं किया। तुम मेरी ओर फिरो, तब मैं भी तुम्हारी ओर फिरूंगा,” सेनाओं के यहोवा का यही वचन है। “परन्तु तुम पूछते हो, ‘हम किस बात में फिरें?’

  • जकर्याह 1:3

    अतः उनसे कह कि सेनाओं का यहोवा कहता हैः तुम मेरी ओर फिरो, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है, तो मैं तुम्हारी ओर फिरूंगा। सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।

  • यशायाह 55:6–7

    जब तक यहोवा मिल सकता है तब तक उसकी खोज में रहो, जब तक वह निकट है तब तक उसे पुकारो।

  • 2 इतिहास 15:2

    और वह आसा से मिलने गया और उससे कहा, “हे आसा और सारे यहूदा और बिन्यामीन मेरी सुनोः जब तक तुम यहोवा के साथ रहोगे तब तक वह भी तुम्हारे साथ रहेगा और यदि तुम उसको खोजोे तो वह तुमको मिलेगा; पर यदि तुम उसे त्याग दोगे तो वह भी तुम्हें त्याग देगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).