Loading account

यिर्मयाह 10:23

हे यहोवा, मैं जानता हूं कि मनुष्य की चाल उसके अपने वश में नहीं और न ही उस मनुष्य के कदम अपनी ओर से संचालित होते है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यिर्मयाह 10

20मेरा तम्बू नष्ट हो गया है, मेरी सब रस्सियां टूट गई हैं; मेरे लड़के वाले मेरे पास से चले गए हैं और वे न रहे। कोई भी न रहा जो मेरे तम्बू को खड़ा करे और मेरी कनातें ताने।

21क्योंकि चरवाहे मूढ़ बन गए, उन्होंने यहोवा को नहीं खोजा; इसीलिए वे फूले-फले नहीं और उनके सारे झुंड तितर-बितर हो गए है।

22एक सूचना! देखो, वह आता है-उत्तर देश की ओर से एक बड़ा हुल्लड़ हो रहा है कि यहूदा के नगरों को उजाड़कर गीदड़ों का निवासस्थान बना डालो।

23हे यहोवा, मैं जानता हूं कि मनुष्य की चाल उसके अपने वश में नहीं और न ही उस मनुष्य के कदम अपनी ओर से संचालित होते है।

24हे यहोवा, मेरी ताड़ना कर परन्तु न्याय के साथ; अपने क्रोध में नहीं, कहीं ऐसा न हो कि तू मुझे नष्ट कर डाले।

25उन जातियों पर अपना कोप उंड़ेल जो तुझे नहीं जानती; और उन परिवारों पर जो तुझसे प्रार्थना नहीं करते; क्योंकि उन्होंने याकूब को खा लिया है और उसे निगल कर चट कर लिया है और उसके निवासस्थानों को उजाड़ डाला है।

पूरा अध्याय पढ़ें: यिर्मयाह 10

संबंधित पद

  • नीतिवचन 20:24

    मनुष्य के कदम यहोवा ही निश्चित करता है, तब मनुष्य कैसे अपना मार्ग समझ सकता है?

  • नीतिवचन 16:1

    मनुष्य अपने हृदय में युक्तियां बनाता है, परन्तु उनका सफल होना यहोवा की ओर से होता है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).