Loading account

अय्यूब 19:25

मुझे तो निश्चय है कि मेरा छुड़ाने वाला जीवित है, और वह अन्त में पृथ्वी पर खड़ा होगा।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: अय्यूब 19

22जैसे परमेश्वर मुझे सताता है वैस तुम मुझे क्यों सताते हो, और मेरे मांस से सन्तुष्ट नहीं होते?

23“काश, मेरी बातें लिखी जातीं; काश, वे एक पुस्तक में अंकित कर ली जाती।

24और लोहे की टांकी और सीसे से सर्वदा के लिए चट्टान पर खोदी जाती।

25मुझे तो निश्चय है कि मेरा छुड़ाने वाला जीवित है, और वह अन्त में पृथ्वी पर खड़ा होगा।

26और अपनी खाल के इस प्रकार नष्ट हो जाने के बाद भी, मैं इस शरीर में होकर परमेश्वर का दर्शन पाऊंगा।

27जिसे मैं स्वयं देखूंगा, जिसे मैं अपनी आंखों से देखूंगा, दूसरा कोई और नही। मेरा हृदय भीतर ही भीतर व्याकुल हो रहा है।

28यदि तुम कहते हो, ‘हम उसे कैसे सताएं?” और ‘अपने दुख का कारण तो वह स्वयं है,’

पूरा अध्याय पढ़ें: अय्यूब 19

संबंधित पद

  • इफिसियों 1:7

    हमें, उसमें, उसके लहू के द्वारा छुटकारा, अर्थात् हमारे अपराधों की क्षमा, उसके अनुग्रह केे धन के अनुसार मिली है,

  • यशायाह 54:5

    क्योकि तेरा कर्ता ही तेरा पति है, जिसका नाम सेनाओं का यहोवा है। इस्राएल का पवित्र तेरा छुड़ाने वाला है, वह समस्त पृथ्वी का परमेश्वर कहलाता है

  • नीतिवचन 23:11

    क्योंकि उनका छुड़ाने वाला तो सामर्थी है; वही उनका मुकदमा तुम्हारे विरुद्ध लड़ेगा।

  • यूहन्ना 5:22–29

    क्योंकि पिता भी किसी का न्याय नहीं करता, परन्तु उसने न्याय करने का सारा कार्य पुत्र को सौंप दिया है,

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).