Loading account

योएल 2:32

और ऐसा होगा कि जो कोई यहोवा का नाम लेगा वह उद्धार पाएगा, क्योंकि सिय्योन पर्वत पर और यरूशलेम में, जैसा यहोवा ने कहा है, उद्धार पाने वाले होंगे, अर्थात् बचने वाले जिन्हें यहोवा ने बुलाया है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: योएल 2

29मैं अपने दासों और दासियों पर भी उन दिनों में अपना आत्मा उंडेलूंगा।

30मैं आकाश में और पृथ्वी पर अद्भुत कार्य करूंगा अर्थात् लहू और अग्नि तथा धुएं के खम्भे दिखाऊंगा।

31यहोवा के महान् और भयानक दिन के आने से पहले सूर्य अन्धकार में और चन्द्रमा लहू में बदल जाएगा।

32और ऐसा होगा कि जो कोई यहोवा का नाम लेगा वह उद्धार पाएगा, क्योंकि सिय्योन पर्वत पर और यरूशलेम में, जैसा यहोवा ने कहा है, उद्धार पाने वाले होंगे, अर्थात् बचने वाले जिन्हें यहोवा ने बुलाया है।

पूरा अध्याय पढ़ें: योएल 2

संबंधित पद

  • रोमियों 10:11–14

    क्योंकि पवित्रशास्त्र कहता है, “जो कोई उस पर विश्वास करेगा, वह लज्जित न होगा।”

  • प्रेरितों के काम 2:20–21

    प्रभु के महान और महिमामय दिन के आने से पहिले सूर्य अन्धकार में और चन्द्रमा लहू में बदल जाएगा।

  • यशायाह 46:13

    मैं अपनी धार्मिकता को निकट लाने पर हूँ, वह दूर नहीं है। उद्धार करने में मैं विलम्ब न करूंगा। मैं सिय्योन को उद्धार, हां, इस्राएल को अपनी महिमा दूंगा।

  • यिर्मयाह 31:7

    यहोवा यों कहता हैः “याकूब के लिए आनन्द से जय-जयकार करो और मुख्य-मुख्य जातियों के मध्य ललकारो और ऊंचे स्वर से स्तुति करके कहो, ‘हे यहोवा, अपनी प्रजा अर्थात् इस्राएल के बचे हुओं का उद्धार कर।

  • यिर्मयाह 33:3

    ‘ मुझसे प्रार्थना कर और मैं तेरी सुनूंगा, मैं तुझे बड़ी बड़ी और गूढ़ बातें बताऊंगा जिन्हें तू नहीं जानता।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).