Loading account

यूहन्ना 1:29

दूसरे दिन उसने यीशु को अपनी ओर आते देखकर कहा, “देखो, परमेश्वर का मेमना जो जगत का पाप उठा ले जाता है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यूहन्ना 1

26यूहन्ना ने उन्हें उत्तर दिया, “मैं तो जल से बपतिस्मा देता हूं, परन्तु तुम्हारे बीच में एक व्यक्ति खड़ा है, जिसे तुम नहीं जानते हो।

27यह वही है जो मेरे पश्चात् आने वाला है और जिसके जूते का बँध खोलने के योग्य मैं नहीं हू।”

28ये बातें यरदन के पार बैतनिय्याह में हुईं जहाँ यूहन्ना बपतिस्मा देता था।

29दूसरे दिन उसने यीशु को अपनी ओर आते देखकर कहा, “देखो, परमेश्वर का मेमना जो जगत का पाप उठा ले जाता है।

30यह वही है जिसके विषय में मैंने कहा था, ‘मेरे पीछे एक पुरुष आता है जो मुझसे आगे हो गया है, क्योंकि वह मुझसे पहले था।’

31और मैं भी उसे नहीं पहचानता था, परन्तु मैं इसलिए जल से बपतिस्मा देता हुआ आया कि वह इस्राएल पर प्रकट हो जाए।”

32और यूहन्ना ने यह कहते हुए साक्षी दीः “मैंने आकाश से आत्मा को कबूतर के समान उतरते देखा है और वह उसपर जा ठहरा।

पूरा अध्याय पढ़ें: यूहन्ना 1

संबंधित पद

  • यशायाह 53:7

    वह सताया गया और उसे दुख दिया गया, फिर भी उसने अपना मुँह न खोला। जैसे मेमना वध होने के समय तथा भेेड़ अपने ऊन कतरने वाले के सामने शान्त रहती है, वैसे ही उसने भी अपना मुंह न खोला।

  • 1 यूहन्ना 2:2

    वह स्वयं हमारे पापों का प्रायश्चित्त है, और हमारा ही नहीं वरन् समस्त संसार के पापों का भी।

  • 1 यूहन्ना 3:5

    तुम जानते हो कि वह इसलिए प्रकट हुआ कि पापों को हर ले जाए; और उसमें कोई भी पाप नही।

  • 1 पतरस 1:19

    परन्तुु निर्दोष और निष्कलंक मेमने, अर्थात् मसीह के बहुमूल्य लहू के द्वारा हुआ है।

  • 2 कुरिन्थियों 5:21

    जो पाप से अनजान था, उसी को उसने हमारे लिए पाप ठहराया कि हम उसमें परमेश्वर की धार्मिकता बन जाए।

  • 1 पतरस 2:24

    उसने स्वयं अपनी ही देह में क्रूस पर हमारे पापों को उठा लिया, जिस से हम पाप के लिए मरें और धार्मिकता के लिए जीवन व्यतीत करें, क्योंकि उसके घावों से तुम स्वस्थ हुए हो।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).