यूहन्ना 1:5
और ज्योति अंधकार में चमकती है, परन्तु अंधकार ने उसे ग्रहण नहीं किया।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यूहन्ना 1
2यही आदि में परमेश्वर के साथ था।
3सब कुछ उसके द्वारा उत्पन्न हुआ; और जो कुछ उत्पन्न हुआ है, उसमें से कुछ भी उसके बिना उत्पन्न न हुआ।
4उसमें जीवन था, और वह जीवन मनुष्यों की ज्योति था।
5और ज्योति अंधकार में चमकती है, परन्तु अंधकार ने उसे ग्रहण नहीं किया।
6परमेश्वर की ओर से भेजा हुआ एक मनुष्य आया जिसका नाम यूहन्ना था।
7वह साक्षी देने आया कि उस ज्योति की साक्षी दे, कि सब उसके द्वारा विश्वास करे।
8वह स्वयं तो ज्योति न था, परन्तु इसलिए आया कि वह ज्योति की साक्षी दे।
संबंधित पद
- यूहन्ना 3:19–20
और दोष यह है, कि ज्योति जगत में आ चुकी है, परन्तु मनुष्यों ने ज्योति की अपेक्षा अंधकार को अधिक प्रिय जाना, क्योंकि उनके कार्य बुरे थे।
- यूहन्ना 12:36–40
जब तक ज्योति तुम्हारे साथ है, ज्योति पर विश्वास करो, जिससे कि तुम ज्योति की सन्तान बन सको।” इन बातों को कहकर यीशु वहाँ से चला गया और उनसे छिपा रहा।
- 1 कुरिन्थियों 2:14
परन्तु शरीरिक मनुष्य परमेश्वर के आत्मा की बातों को ग्रहण नहीं करता, क्योंकि वे उसके लिए मूर्खतापूर्ण हैं और वह उन्हें समझ नहीं सकता क्योंकि उनकी परख आत्मिक रीति से होती है।
- अय्यूब 24:13–17
“फिर अन्य लोग प्रकाश से विद्रोह करते हैं; वे न तो उसका मार्ग जानना चाहते, न ही उसके पथों पर बने रहना चाहते है।
- यूहन्ना 1:10
वह जगत में था, और जगत उसके द्वारा उत्पन्न हुआ, और जगत ने उसे न पहचाना।
- रोमियों 1:28
जब उन्हें परमेश्वर को स्वीकार करना और अधिक उचित न लगा, तब परमेश्वर ने भी उन्हें उनके भ्रष्ट मन के वश में छोड़ दिया, कि वे अनुचित कार्य करें,
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).