यूहन्ना 10:28
मैं उन्हें अनन्त जीवन देता हूँ, और वे कभी नष्ट न होंगी; और कोई भी उन्हें मेरे हाथों से छीन नहीं सकता।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यूहन्ना 10
25यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “मैंने तुमसे कह दिया परन्तु तुम विश्वास नहीं करते; जो कार्य मैं अपने पिता के नाम से करता हूँ, वे ही मेरे विजय में साक्षी देते है।
26परन्तु तुम विश्वास नहीं करते क्योंकि तुम मेरी भेड़ों में से नहीं हो।
27मेरी भेड़ें मेरी आवाज़ सुनती हैं, और मैं उन्हें जानता हूँ, और वे मेरे पीछे-पीछे चलती है।
28मैं उन्हें अनन्त जीवन देता हूँ, और वे कभी नष्ट न होंगी; और कोई भी उन्हें मेरे हाथों से छीन नहीं सकता।
29मेरा पिता, जिसने उन्हें मुझे दिया है, सबसे महान् है, और कोई भी उन्हें पिता के हाथों से नहीं छीन सकता।
30मैं और पिता एक है।”
31यहूदियों ने उसपर पथराव करने को फिर पत्थर उठाए।
संबंधित पद
- यूहन्ना 6:39–40
जिसने मुझे भेजा उसकी इच्छा यह है, कि वह सब जो उसने मुझे दिया है, उसमें से कुछ भी न खोऊँ, परन्तु अन्तिम दिन उसे जिला उठाऊँ।
- यूहन्ना 6:37
वह सब जो पिता मुझे देता है, मेरे पास आएगा, और जो कोई मेरे पास आएगा मैं निशचत रूप से उसे न निकालूँगा।
- यूहन्ना 3:15–16
कि जो कोई विश्वास करे वह उसमें अनन्त जीवन पाए।
- इब्रानियों 7:25
अतः जो उसके द्वारा परमेश्वर के समीप आते हैं, वह उनका पूरा पूरा उद्धार करने में समर्थ है, क्योंकि वह उनके लिए निवेदन करने को सर्वदा जीवित है।
- यूहन्ना 18:9
जिससे कि वह वचन पूरा हो जो उसने कहा था, “जिन्हें तूने मुझे दिया उनमें से मैंने एक को भी नहीं खोया।”
- रोमियों 8:29
क्योंकि जिनके विषय में उसे पूर्वज्ञान था, उसने उन्हें पहले से ठहराया भी कि वे उसके पुत्र के स्वरूप में हो जाएं, जिससे कि वह बहुत-से भाइयों में पहलौठा ठहरे;
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).